गणेश स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 73वां गणतंत्र दिवस

73rd republic day celebrated with gaiety in ganesh school
  • हमें देश को आगे बढ़ाने और मजबूत बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करना होगा- महेंद्र तिवारी

सीधी, 26 जनवरी। राजकपूर चितेरा

स्थानीय श्री गणेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पड़रा में बुधवार को 73वां गणतंत्र दिवस समारोह कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पूरे हर्षोल्लास एवं राष्ट्र-प्रेम की भावना के साथ मनाया गया।

इस पावन पर्व पर समारोह का शुभारंभ स्कूल के प्राचार्य महेंद्र तिवारी के द्वारा भारत माता के पूजन व राष्ट्र वंदना के साथ किया गया, तत्पश्चात राष्ट्र ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर प्राचार्य महेंद्र तिवारी ने कहा कि देश के प्रति पे्रम, सदभाव, सम्मान एंव सेवाभाव के साथ हम सभी धर्मो को मानने वाले लोग गणतन्त्र दिवस को एक पर्व के रूप में मनाते हैं। कहा कि आज का दिन हम सभी के लिए काफी गौरव का दिन है। हम सभी को नित्य प्रतिदिन इस तिरंगे और वीर शहीदों का स्मरण करते हुए देश को आगे बढ़ाने और मजबूत बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करना होगा।

कार्यक्रम का संचालन सीनियर पी.ई तरुणनाथ मिश्र ने किया, वहीं धन्यवाद ज्ञापन परीक्षा प्रभारी संजय सिंह चौहान ने किया। मौके पर धर्मेन्द्र मिश्र, राकेश पाण्डेय, अमित सिंह बाघेल, संजय मालवीय, बालेश्वर शुक्ल, धर्मेन्द्र खरे और विश्वास पाण्डेय सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं अन्य स्टाफ उपस्थित थे।