गणेश स्कूल के तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

Rajkapoor Chitera
2 Min Read

सीधी। जिले के एसजीएसएस स्कूल (गणेश स्कूल), पड़रा के तीन विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। विद्यालय की कक्षा 12वीं की छात्रा अनुष्का शुक्ला, कक्षा 11वीं के छात्र समर शुक्ला और कक्षा 11वीं की छात्रा साधना सिंह अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रीवा संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 1 से 5 नवंबर 2026 तक मंदसौर जिले के सीतामऊ में आयोजित की जाएगी। तीनों खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय में उत्साह का माहौल है।

बास्केटबॉल प्रतियोगिता

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रीवा संभाग का दल 30 अक्टूबर को रेवांचल एक्सप्रेस से रवाना होगा। सभी चयनित खिलाड़ियों एवं ऑफिशियल्स को शाम 5 बजे रीवा रेलवे स्टेशन पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं, जहां से दल प्रतियोगिता के लिए प्रस्थान करेगा।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण आधार भी हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एच.एम. माएमा सिमन्स, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर रेखा शर्मा, खेल प्रशिक्षक तरुणनाथ मिश्र, सूरज शुक्ल, सुभाष शुक्ल, माखनलाल मिश्र, विश्वास पाण्डेय, प्रियंका सिंह एवं अंकुर मिश्र सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ ने बधाई देते हुए प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।

Share This Article
Raj Kapoor Chitera is a talented painter and writer, known for his unique artistic expression. As the founder of Shabdrang News, he blends his passion for creativity with a commitment to delivering insightful news. His platform strives to provide in-depth analysis and diverse perspectives on current events.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *