ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी शेन वार्न का 52 की उम्र में निधन

Australian cricket legend Shane Warne dies at 52

महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिन गेंदबाज शेन वार्न (Shane Warne) का शुक्रवार को 52 वर्ष की आयु में निधन हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक शेन वार्न (Shane Warne) का निधन हार्ट अटैक से हुआ है। शेन वार्न को विश्व के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल किया जाता है। शेन वॉर्न (Shane Warne) का जन्म 13 सितंबर 1969 को हुआ था। उन्होंने 1992 से लेकर 2007 तक ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला है। 1992 में उन्होंने पहला मुकाबला भारत के खिलाफ खेला था।

Australian cricket legend Shane Warne
साभार : गूगल

शेन वार्न (Shane Warne) के प्रबंधन ने आस्ट्रेलियाई मीडिया को एक संक्षिप्त बयान जारी किया है कि वॉर्न का थाईलैंड के को समुई में निधन हो गया है। बयान में कहा गया ,‘‘ शेन अपनी विला में अचेत पाये गए। मेडिकल स्टाफ की तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जांच नहीं बचाई जा सकी।’’ उन्होंने कहा ,‘ उनके परिवार ने इस मौके पर निजता बनाये रखने की अपील की है। समय आने पर आगे ब्यौरा दिया जायेगा।

वही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने दुःख प्रकट करते हुए अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा…