यूपी में फिर बनेगी भाजपा की सरकार, सपा-बसपा का होगा सफाया -केशव प्रसाद मौर्य

BJP government will be formed again in UP-keshav-prasad-maurya

कांग्रेस ने हिंदु आस्था पर हमेशा से पहुँचायी है चोट, यूपी में प्रियंका करती हैं नाटक

प्रदेश में विकास का बिछा जाल, हर घर पहुँची विकास की रौशनी

भदोही,13 नवम्बर । शब्दरंग न्यूज डेस्क

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं लोकनिर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कांग्रेस, सपा और बसपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अगली सरकार फिर भाजपा की बनेगी। सपा-बसपा और कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा। सरकार की विकास योजनाओं का लाभ प्रदेश की सभी जनता को मिल रहा है।

उपमुख्यमंत्री वाराणसी से प्रयागराज जाते हुए शनिवार की शाम गोपीगंज नगर में पत्रकारों से बात करते हुए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मेरी कोई अनबन नहीं है। अगर आपको लगता है यह दीगर बात है। हम सभी एक साथ मिलकर सरकार, संगठन और प्रदेश के लिए काम करते हैं। भदोही में एक पुल की स्वीकृति दी गई है। दूसरे पुलों के निर्माण की भी बात चल रही है। हमारी सरकार के सरकार ने विकास का अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कांग्रेस हमेशा हिंदुओं के खिलाफ की बात करती

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की पुस्तक में विवादित टिप्पणी किए जाने पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा हिंदुओं के खिलाफ की बात करती है। कांग्रेस के दोनों नेता हिंदुओं के खिलाफ सख्त टिप्पणी की है। प्रियंका मैडम इन बातों का संज्ञान क्यों नहीं लेती हैं। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने वाली प्रियंका कांग्रेस शासित राज्यों में कानून व्यवस्था पर बात क्यों करती। उत्तर प्रदेश में देश के सभी राज्यों से बेहतरीन कानून व्यवस्था है। यहां सिर्फ विकास और जनहित की बात होती है। कांग्रेसी हिंदुओं की आस्था पर चोट पहुंचा रही है। वक्त आने पर जनता उसका जवाब देगी।

देश में एक बार फिर रामराज्य की सरकार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने कहा कि 15 साल में भदोही की तस्वीर बदल गई है। आपने वह दौर भी देखा होगा जब आप समाचार कवरेज करने जाते थे तो गड्ढों में होकर गुजरना पड़ता था। लेकिन आज चमचमाती सड़क पर गुजर रहे। प्रदेश सरकार ने साढ़े चार में जितना विकास किया है उतना प्रदेश में पिछले 15 सालों में नहीं हुआ है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Prasad Maurya) ने चुनावी साल में भदोही के लिए बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि रामपुर गंगा घाट और डेंगूरपुर में पक्का पुल का निर्माण किया जाएगा। जबकि माधवसिंह रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण होगा। उप मुख्यमंत्री की घोषणाओं से भदोही के विकास में बड़ी उपलब्धि शामिल हो गई है।अखिलेश यादव को भी जनता चुनाव में सबक सिखाएगी। देश में एक बार फिर रामराज्य की सरकार बनेगी। कांग्रेस, सपा-बसपा सभी जमींदोज हो जाएंगे।