‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्या ने थामा बीजेपी का दामन

Priyanka Maurya joins BJP

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। अब मुलायम सिंह यादव के साढ़ू प्रमोद गुप्ता और कांग्रेस की पोस्टर गर्ल बनीं प्रियंका मौर्य ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है।

लखनऊ, 20 जनवरी । शब्दरंग न्यूज़ डेस्क

उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। कांग्रेस की ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान का मुख्य चेहरा रहीं प्रियंका मौर्य कांग्रेस में अपनी अनदेखी को लेकर हाल ही में बगावत कर चुकी थी। कांग्रेस ने जब उन्हें टिकट नहीं दिया तो उन्होंने कांग्रेस पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी।

वहीं सपा के पूर्व विधायक और मुलायम सिंह यादव के करीबी रिश्तेदार प्रमोद गुप्ता भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं। भाजपा में शामिल होने पर सपा के पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को बंधक बना लिया है और पार्टी में उनकी स्थिति बहुत खराब है। समाजवादी पार्टी में अपराधियों और जुआरियों को शामिल किया गया है।

bjp join today priyanka maurya and pramod gupta