उत्तराखंड की वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृद्येश का निधन

उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता डॉक्टर इंदिरा हृद्येश का हद्याघात से सुबह निधन हो गया है. उनका निधन दिल्लीं के चाणक्यपुरी स्थित उत्तराखंड भवन में हुआ हैै। इंदिरा हृद्येश को भी उत्तराखंड की इंदिरा गांधी भी कहा जाता था।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ट्वीट

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा कि, इस दुखद समाचार से मन दुखी है। पूर्व सीएम ने लिखा कि, उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई पदों को सुशोभित किया और विधायिका के कार्य में पारंगत हासिल की. ये मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।