पूर्व सीएम कल्याण सिंह की तेरही पर सीएम योगी और डिप्टी सीएम सहित हजारों बीजेपी नेता पहुंचे

Thousands of BJP leaders including CM Yogi and Deputy CM reached on the thirteenth of former CM Kalyan Singh

अलीगढ़, 01 सितम्बर / शब्दरंग न्यूज़ डेस्क

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की तेरही पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,डिप्टी सीएम केशपव प्रसाद मौर्य, डॉक्टर दिनेश शर्मा सहित दर्जनों मंत्रियों के साथ हजारों बीजेपी नेता पहुंचे। सबने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि कर अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अलीगढ़ रामघाट मार्ग को श्रद्धेय कल्याण सिंह के नाम से नामकरण करने की घोषणा की। मरम्मत किये जाने वाले मार्गों की सूची जन-प्रतिनिधियों को भी उपलब्ध करायी जाय।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा अलीगढ़-रामघाट मार्ग (प्रमुख जिला मार्ग-105) जो, पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश एवं पूर्व राज्यपाल हिमांचल प्रदेश एवं राजस्थान स्व0 कल्याण सिंह की जन्मस्थली ग्राम मढ़ौली, तहसील अतरौली होते हुए रामघाट तक जाता है को श्रद्धेय कल्याण सिंह के सम्मान में श्रृद्धांजलि स्वरूप उनके नाम पर नामकरण किये जाने की घोषणा आज की गयी, और उप मुख्यमंत्री ने इस मार्ग को आवश्यकतानुसार सुधार किये जाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। श्री केशव प्रसाद मौर्य आज अलीगढ़ में विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।