Up Board Result 2023 : 10वीं में सीतापुर की प्रियांशी सोनी और 12वीं में महोबा के शुभ छापड़ा ने किया टॉप

Up Board Result 2023

UP Board 10th 12th Topper List 2023

Up Board Result 2023 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आज, 25 अप्रैल, 2023 को यूपी बोर्ड परिणाम 2023 की घोषणा की है। जो छात्र यूपी कक्षा 10, 12 परीक्षा 2023 के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपने यूपी बोर्ड 2023 के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट से upmsp.edu.in या upresults.nic.in. पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड टॉपर्स 2023 (UP Board 10th 12th Topper List ) भी जारी किया है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं के परिणामों में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले छात्रों की सूची परिणामों की घोषणा के लिए आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी की गई थी। यूपी बोर्ड के प्रयागराज स्थित मुख्यालय में निदेशक यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, महेंद्र देव, सचिव दिब्यकांत शुक्ला और अन्य सहित बोर्ड के अधिकारी।

Up Board Result 2023

Up Board Result 2023 : यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल, इंटरमीडिएट का रिजल्ट (UP Baord Result 2023) जारी कर दिया है। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ UP Board 10th, 12th Topper List भी जारी कर दिया है। कक्षा 10वीं की परीक्षा में पहला स्थान सीतापुर जिले की प्रियांशी सोनी (Priyanshi soni) ने टॉप किया है। उन्हें 600 में से 590 अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर रहे कुशाग्राह पांडे को 600 में से 587 अंक मिले हैं जबकि कृष्णा झा 586 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

वहीं दूसरी ओर कक्षा 12वीं में महोबा के शुभ छापड़ा (SHUBH CHAPRA) ने 500 में 489 अंक हासिल कर 97.80 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। सौरभ गंगवार दूसरे स्‍थान और अनामिका तीसरा स्‍थान पर रहीं। छात्र जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए थे।

UP Board Topper List 2023

UP Board Topper List 2023 : कक्षा 12वीं टॉपर्स की सूची

  1. रैंक 1: शुभ छापड़ा (SHUBH CHAPRA) ने यूपी इंटर रिजल्ट 2023 में 97.80% यानी 500 में से 489 अंकों के साथ टॉप किया है।
  2. रैंक 2: सौरभ गंगवार और अनामिका ने 97.20% यानी 500 में से 486 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है।
  3. रैंक 3: प्रियांशु उपाध्याय, सुप्रिया और खुशी ने 97% यानी 500 में से 485 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
  4. रैंक 4: शिवा, सुभाषना, पीयूष तोमर, निखिल तिवारी और बिक्रम सिंह ने 96.80% यानी 500 में से 484 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया है।
  5. रैंक 5: शालिवी सिंह, गनिया अख्तर और आफिया परवीन ने 96.60% यानी 500 में से 483 अंकों के साथ पांचवां स्थान हासिल किया है।

UP Board Topper List 2023 : कक्षा 10वीं टॉपर्स की सूची

  1. रैंक 1: यूपी बोर्ड कक्षा 10 की टॉपर सीतापुर की प्रियांशी सोनी (Priyanshi soni) हैं जिन्होंने 98.33% अंक यानी 600 में से 590 अंक हासिल किए हैं।
  2. रैंक 2: दूसरे स्थान पर कानपुर देहात के कुशाग्र पांडे ने 97.83% अंक प्राप्त किए हैं, साथ ही अयोध्या की मिश्कत नूर ने भी 97.83% अंक प्राप्त किए हैं, यानी 600 में से 587 अंक।
  3. रैंक 3: कृष्णा झा, अर्पित गंगवार और श्रेयशी सिंह ने 97.67% अंकों के साथ यानी 600 में से 586 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है।
  4. रैंक 4: अंशिक दुबे, सक्षम सिंह, पीयूष सिंह, नमन गुप्ता और शुभ्रा मिश्रा ने 600 में से 585 यानी 97.50% अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया है।
  5. रैंक 5: क्षितू सक्सेना, आस्था मिश्रा, अंशिका दीक्षित, श्रेयम त्रिपाठी, श्रेया मिश्रा, मुस्कान भारती और अर्चना ने 97.33% अंक यानी 600 में से 584 अंक हासिल कर पांचवां स्थान हासिल किया है।