लखनऊ / शब्दरंग न्यूज डेस्क
उत्तर प्रदेश में 22 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इटावा में सपा का प्रत्याशी निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुना गया है बाकी 21 जिलों में भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। 53 जिलों में तीन जुलाई को चुनाव होगा।
राज्य निर्वाचन आयोग के आयुक्त मनोज कुमार की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि सहारनपुर, बहराइच, इटावा, गौतमबुद्धनगर, चित्रकूट, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अमरोहा, मुरादाबाद, ललितपुर, झांसी, बांदा, श्रावस्ती, बलरामपुर,गोडा, गोरखपुर, मऊ, वाराणसी, पीलीभीत व शाहजहांपुर में निर्विरोध जिला पंचायत अध्यक्ष को चुना गया है।
प्रदेश के बाकी 53 जिलों में तीन जुलाई को सबेरे 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान फिर मतगणना होगी।