पिकनिक डे पर किड्स गणेश प्ले स्कूल के नौनिहालों ने बिखेरी खुशियां

Rajkapoor Chitera
3 Min Read

डॉ. अनूप मिश्र ने बच्चों के साथ केक काटकर बढ़ाया उत्साह

सीधी। किताबों और कक्षाओं से अलग जब नन्हे-मुन्ने बच्चे अपने दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मौका था किड्स गणेश प्ले स्कूल, पड़रा द्वारा सोमवार को आयोजित पिकनिक डे का। शहर के जोगीपुर स्थित होटल अक्षत रेसिडेंसी में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों की खिलखिलाहट, उत्साह और मस्ती ने पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया।

पिकनिक डे

पिकनिक में विद्यालय के प्ले ग्रुप, नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कई नौनिहालों के लिए यह पहला अवसर था, जब वे अपने सहपाठियों और शिक्षिकाओं के साथ सामूहिक पिकनिक पर निकले थे। नए माहौल में बच्चों ने दोस्तों के साथ जमकर मस्ती की और मनोरंजक गतिविधियों का आनंद उठाया। बच्चों की मासूम शरारतों और खिलखिलाहट ने आयोजन को यादगार बना दिया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. अनूप मिश्र द्वारा बच्चों के साथ केक काटकर पिकनिक डे का जश्न मनाना रहा। इस दौरान नौनिहालों के चेहरों पर खुशी देखते ही बन रही थी। डॉ. मिश्र ने बच्चों के बीच समय बिताकर उनकी खुशियों को साझा किया।

Picnic day

श्री गणेश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के एकेडमिक डायरेक्टर एवं प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि पिकनिक जैसी गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, आपसी सहयोग और सामाजिक व्यवहार का विकास होता है। हमारा उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ आनंदमय एवं रचनात्मक वातावरण प्रदान करना है।

किड्स गणेश प्ले स्कूल की इंचार्ज कोमल वाधवानी ने बताया कि छोटी उम्र में बच्चों को नए वातावरण और सामूहिक गतिविधियों से जोड़ना बेहद जरूरी है। होटल अक्षत रेसिडेंसी के मैनेजर कृष्ण कुमार सिंह ने भी नन्हे बच्चों के उत्साह और अनुशासित व्यवहार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि बच्चों की मासूमियत और उनकी चंचल गतिविधियों ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया।

पिकनिक के दौरान विद्यालय की शिक्षिकाएं साधना शर्मा, नाज़िया बानो, प्रीति चतुर्वेदी, कृतिका गुप्ता, वीना सिंह, महिमा सिंह एवं अपर्णा सिंह बघेल ने बच्चों की देखरेख और विभिन्न गतिविधियों के संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई।

Picnic
Share This Article
Raj Kapoor Chitera is a talented painter and writer, known for his unique artistic expression. As the founder of Shabdrang News, he blends his passion for creativity with a commitment to delivering insightful news. His platform strives to provide in-depth analysis and diverse perspectives on current events.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *