MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं क्लास की टॉपर प्रज्ञा जायसवाल ने कहा कि सफलता के लिए सही समय प्रबंधन और एकाग्रता सबसे जरूरी है। उन्होंने पढ़ाई के दौरान खुद को सोशल मीडिया और दूसरी बाधाओं से दूर रखा। उन्होंने अपनी पढ़ाई के लिए एक ठोस रणनीति बनाई और हर दिन उसी के अनुसार काम किया. आइए जानते हैं उनकी कहानी।

MP Board 10th Topper Pragya: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा आयोजित वर्ष 2024-25 की हाईस्कूल (MP Board 10th Result) और हायर सेकेंडरी (MP Board 12th Result) परीक्षाओं के नतीजे (MP Board Result 2025) घोषित कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सीएम हाउस से नतीजे जारी किए हैं। एमपी बोर्ड की 10वीं क्लास में टॉपर की बात करें तो यहां भी बेटियों ने बाजी मारी है। 10वीं क्लास में सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 500 में से 500 अंक हासिल कर टॉप किया है।

आइए जानते हैं उनकी सफलता की कहानी। ऐसे मिले 100 पर्सेंटाइल सिंगरौली की बेटी प्रज्ञा जायसवाल की मार्कशीट पर नजर डालें तो उसने अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। उसे हर विषय में 100 अंक मिले हैं, सिर्फ सामाजिक विज्ञान में ही उसे 97 अंक मिले हैं, लेकिन इंटरनल मार्क्स जोड़ने पर इस विषय में उसका कुल स्कोर भी 100 हो जाता है।
कौन है प्रज्ञा?
10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल करने वाली छात्रा प्रज्ञा जायसवाल सिंगरौली जिले के निगरी गांव की रहने वाली है। प्रज्ञा 500 में से 500 अंक हासिल कर प्रदेश में पहले स्थान पर है। प्रज्ञा के माता-पिता दोनों ही सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। प्रज्ञा ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में अपने गांव निवास के प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई कर सबको चौंका दिया है। जहां चाह होती है, वहां राह निकल ही आती है। इस कहावत को प्रज्ञा ने अपने संघर्ष और सफलता से सच कर दिखाया। सिंगरौली जिले के छोटे से गांव निगरी की रहने वाली प्रज्ञा के पिता सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। सामान्य ग्रामीण परिवार की बेटी ने जब बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल की तो वह पूरे देश और प्रदेश के युवाओं के लिए मिसाल बन गई। आगे क्या बनना चाहती है प्रज्ञा? प्रज्ञा ने गांव के ही एक निजी स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। और उसी निजी स्कूल से उसने बिना किसी ट्यूशन के 10वीं बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया।
आईएएस बनने की ख्वाहिश
अब प्रज्ञा जायसवाल आईएएस बनने की ख्वाहिश रखती है। प्रज्ञा ने बताया कि वह भविष्य में आईएएस बनना चाहती है। प्रज्ञा ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी निरंतर मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति को दिया है। उसने बताया कि उसका ध्यान हमेशा पढ़ाई पर रहता था और किसी भी तरह की बाधा से उसका ध्यान भंग नहीं होता था। प्रज्ञा ने सुनिश्चित किया कि उसकी पढ़ाई में कोई कमी न रहे और हर विषय में उसका ज्ञान मजबूत रहे। एमपी बोर्ड 10वीं परीक्षा में टॉप करने वाली प्रज्ञा जायसवाल अब यूपीएससी की तैयारी करेंगी।
READ MORE : गणेश स्कूल के समर कैंप में बच्चों ने लिया पूल पार्टी का मजा
प्रज्ञा ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता और ग्लोरियस स्कूल के सभी शिक्षकों को दिया। प्रज्ञा ने बताया कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह सफलता हासिल की है। प्रज्ञा का मानना है कि अगर इरादा मजबूत हो तो किसी भी मुश्किल को पार किया जा सकता है। उनका यह संदेश उन सभी छात्रों के लिए है जो जीवन में अपनी सफलता की दिशा में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
रिजल्ट कहां देखें?
रिजल्ट देखने के लिए छात्रों के पास कई विकल्प मौजूद हैं। आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in के अलावा आप डिजी लॉकर ऐप, एमपीबीएसई मोबाइल ऐप या एमपी मोबाइल ऐप के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।