सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण से लौटे गणेश स्कूल चुरहट के विद्यार्थी, ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों का किया भ्रमण

Rajkapoor Chitera
2 Min Read

स्वर्ण मंदिर, वाघा बॉर्डर सहित आगरा, कुरुक्षेत्र और अयोध्या के ऐतिहासिक स्थलों से रूबरू हुए विद्यार्थी

सीधी। श्री गणेश स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, अमरपुर, चुरहट द्वारा विद्यार्थियों के शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं बौद्धिक विकास के उद्देश्य से सात दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सहित लगभग 70 सदस्य शामिल हुए। सीधी से शुरू हुई इस यात्रा में विद्यार्थियों ने आगरा, कुरुक्षेत्र, अमृतसर एवं अयोध्या के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का भ्रमण किया।

शैक्षणिक भ्रमण

विद्यार्थियों ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर (गोल्डन टेंपल) और अटारी–वाघा बॉर्डर का भ्रमण कर सिख परंपराओं तथा देश की सीमाओं के महत्व को करीब से जाना। साथ ही आगरा, कुरुक्षेत्र एवं अयोध्या के प्रमुख स्थलों के माध्यम से भारतीय इतिहास, संस्कृति और धार्मिक विरासत से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं। भ्रमण ने विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर दिया।

शैक्षणिक भ्रमण

विद्यालय के प्राचार्य अंकित सिंह चौहान ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को देश के इतिहास और संस्कृति को समझने के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना विकसित करने का अवसर मिलता है।

स्वर्ण मंदिर

विद्यालय के प्राचार्य अंकित सिंह चौहान ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों को देश के इतिहास, संस्कृति और समृद्ध विरासत को समझने के साथ आत्मविश्वास, अनुशासन एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना विकसित करने का अवसर मिलता है। सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। भ्रमण के दौरान प्राचार्य अंकित सिंह चौहान सहित सत्यम द्विवेदी, निधि तिवारी, दुर्गेश अग्निहोत्री, गौरव सिंह, डी.के खरे, अदिति दुबे, श्वेता , आंची सिंह चौहान एवं प्राची पांडेय उपस्थित रहे।

Share This Article
Raj Kapoor Chitera is a talented painter and writer, known for his unique artistic expression. As the founder of Shabdrang News, he blends his passion for creativity with a commitment to delivering insightful news. His platform strives to provide in-depth analysis and diverse perspectives on current events.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *