जीवन में सद्भाव लाते हैं संगीत और नृत्य : नीरज शर्मा
सीधी। 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह सीधी जिले के छत्रसाल स्टेडियम में देशभक्ति की भावना और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान श्री गणेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पड़रा के छात्र-छात्राओं ने परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शानदार प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए गणेश स्कूल ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीँ जूनियर एनसीसी द्वारा सर्वोत्तम परेड के लिए तृतीय स्थान मिला। प्रथम आने पे बच्चो ने बड़े की उल्लास के साथ पुरस्कार वितरण में भाग लिए। जीतने के बाद विद्यालय लौटने पर बच्चों का भव्य स्वागत किया गया।
प्रवक्ता राजकपूर चितेरा ने बताया कि गणेश स्कूल के लगभग 260 बच्चों द्वारा विकसित भारत थीम पर मनमोहक नृत्य कला के माध्यम से सभी 29 राज्यों की सभ्यता और संस्कृति की झलक प्रस्तुत किया गया। जिसमें सरकार का लक्ष्य “वर्ष 2047 विकसित भारत” और उसे प्राप्त करने के लिए सरकार द्वारा लिए गए 5 प्रण जय जवान, जय किसान, जय विद्या, नारी शक्ति, युवा शक्ति का प्रदर्शन किया गया। नृत्य व गीत के माध्यम से भारत के अलग-अलग राज्यों के लोक नृत्य और शास्त्रीय नृत्यों को ऐतिहासिक गौरव, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक विकास को शानदार प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रदर्शित किया।
Read More : कमला कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया गणतंत्र दिवस समारोह
विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की मेहनत रंग लाई, और इस सफलता पर विद्यालय के संचालक व निदेशक नीरज शर्मा ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने इसे विद्यार्थियों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत का फल बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। श्रीशर्मा ने कहा, संगीत और नृत्य जीवन में सद्भाव लाते हैं तथा निराशा व अवसाद को दूर कर आत्मबल को मजबूत बनाते हैं। कहा कि गणेश स्कूल की इस सफलता ने विद्यालय को गर्वित किया और उन्होंने विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों की मेहनत को सराहा गया। संस्था के सहायक निदेशक अरुण ओझा, प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी और प्रधानाध्यापिका माएमा सिमन्स ने डांस टीचर अंकिता सेन, संगीत शिक्षक अवतार कृष्ण व एनसीसी सीटीओ विश्वास पाण्डेय सहित सभी शिक्षकों की सराहना की। साथ ही सभी बच्चो को भी उनकी मेहनत के लिए उत्साहित किया।