अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : गणेश स्कूल में शिक्षकों ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

2 Min Read

सीधी, 21 जून (राजकपूर चितेरा)

स्थानीय एसजीएसएस स्कूल (गणेश स्कूल), पड़रा-सीधी में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं स्टाफ सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सामूहिक रूप से योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

International Yoga Day

कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी के मार्गदर्शन एवं एच.एम. माएमा सिमन्स की उपस्थिति में संपन्न हुआ। योग प्रशिक्षक तरुणनाथ मिश्र, माखनलाल मिश्र एवं प्रियंका सिंह ने प्रतिभागियों को अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, पद्मासन, ताड़ासन, वज्रासन, कपालभाति, भस्त्रिका, नौकासन, वक्रासन, त्रिकोणासन एवं भुजंगासन सहित विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी।

International Yoga Day

इस अवसर पर सभी ने तनावमुक्त, स्वस्थ एवं सशक्त जीवन के लिए योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। पूरे विद्यालय परिसर में सकारात्मक ऊर्जा, अनुशासन और योगमय वातावरण देखने को मिला।

प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो हमें स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा देती है। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों से नियमित रूप से योग अपनाने तथा समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

International Yoga Day

Share This Article
Raj Kapoor Chitera is a talented painter and writer, known for his unique artistic expression. As the founder of Shabdrang News, he blends his passion for creativity with a commitment to delivering insightful news. His platform strives to provide in-depth analysis and diverse perspectives on current events.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version