सीधी। माध्यमिक शिक्षा मंडल एमपी बोर्ड की वर्ष 2025-26 की परीक्षा में श्री गणेश हायर सेकेंडरी स्कूल, अमहा ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता सिद्ध कर दी है। अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और निरंतर उत्कृष्ट परिणामों के लिए पहचाने जाने वाले इस विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस वर्ष भी उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है।
प्रवक्ता राजकपूर चितेरा ने बताया, कक्षा 10वीं में रीतु तिवारी ने 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला स्तर में द्वितीय स्थान अर्जित किया। साथ ही अभय मिश्रा 96.8 प्रतिशत, विवेक कुमार साकेत 95.8 प्रतिशत, आलोक मणि त्रिपाठी 95.8 प्रतिशत, अंकिता तिवारी 95.4 प्रतिशत, मणिका केवट 95.2 प्रतिशत, नारायणी शर्मा 94.8 प्रतिशत, रुचिका भक्ते 94.2 प्रतिशत, अर्नव मिश्रा 94.2 प्रतिशत, आयुष सिंह चौहान 94 प्रतिशत, धीरज कुमार द्विवेदी 94 प्रतिशत, प्रतीक कुमार गौतम 93.8 प्रतिशत, अक्षत विश्वकर्मा 93.6 प्रतिशत, मुस्कान तिवारी 93.2 प्रतिशत, प्रणेश सिंह चौहान 92.6 प्रतिशत, आदर्श सिंह 91.8 प्रतिशत, अक्षत द्विवेदी 91.8 प्रतिशत, स्वारित मिश्रा 91.6 प्रतिशत, अंश पांडे 91.6 प्रतिशत, राहिल तिवारी 91.6 प्रतिशत, मनीषा यादव 91.4 प्रतिशत, प्रतिभा बुनकर 91.2 प्रतिशत, प्रदीप कुमार यादव 90.4 प्रतिशत, अक्षत गुप्ता 90.4 प्रतिशत, अक्षिता सोनी 90.4 प्रतिशत एवं मानशी दुबे 90 प्रतिशत ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगा दिए।
जबकि, कक्षा 12वीं में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वरुण साकेत ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वीरेंद्र नाथ रैदास 93.6 प्रतिशत, आर्य वर्मा 93.4 प्रतिशत, अभिनय शुक्ला 93 प्रतिशत, अरविंद कुमार गुप्ता 92 प्रतिशत, अयांशु मिश्रा 91.4 प्रतिशत, ओम त्रिपाठी 91.2 प्रतिशत, रिया गुप्ता 90.4 प्रतिशत, अमन कुमार सेन 90 प्रतिशत, अनुश्का मिश्रा 89.2 प्रतिशत एवं आराधना दुबे 89 प्रतिशत ने भी उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।
विद्यालय के प्राचार्य जे.एन. मिश्र ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की अथक मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक सफलता तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। संस्था के चेयरमैन एम.पी. शर्मा, निदेशक नीरज शर्मा एवं सहायक निदेशक अरुण ओझा ने भी इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर अशोक नवैत, प्रकाश श्रीवास्तव, ए.एस. भट्ट, विनायक पांडेय, सतीश तिवारी, पुष्पराज मिश्र, रामचरण मिश्रा एवं प्रदीप मिश्रा सहित समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
