गणेश स्कूल में संविधान दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने प्रस्तुत की शानदार परेड, दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Rajkapoor Chitera
1 Min Read

सीधी। स्थानीय एसजीएसएस स्कूल (गणेश स्कूल), पड़रा में 26 नवंबर को संविधान दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स की विशेष भागीदारी रही। विद्यालय के एनसीसी सेकंड ऑफिसर विश्वास कुमार पाण्डेय के निर्देशन में कैडेट्स ने अनुशासन, एकता एवं देशभक्ति की भावना का परिचय देते हुए शानदार परेड प्रस्तुत की तथा सलामी दी।

एनसीसी कैडेट्स

कार्यक्रम में सीधी-सिंगरौली संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, श्री गणेश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के निदेशक नीरज शर्मा, सहायक निदेशक अरुण ओझा एवं अकादमिक निदेशक तथा विद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी उपस्थित रहे।

गणेश स्कूल में संविधान दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने दिखाया अनुशासन और देशभक्ति का जज्बा 1

इस अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है। विद्यार्थियों को संवैधानिक मूल्यों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स के अनुशासन, देशभक्ति एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एनसीसी कैडेट्स

वहीं विद्यालय की कक्षा चौथी एवं पांचवीं के विद्यार्थियों ने चित्रकला गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए रंगों एवं चित्रों के माध्यम से संविधान के प्रति सम्मान, राष्ट्रीय एकता, समानता एवं देशप्रेम की भावनाओं को अभिव्यक्त किया।

Constitution Day 2026
Share This Article
Raj Kapoor Chitera is a talented painter and writer, known for his unique artistic expression. As the founder of Shabdrang News, he blends his passion for creativity with a commitment to delivering insightful news. His platform strives to provide in-depth analysis and diverse perspectives on current events.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *