साइबर क्राइम से बचने के लिए व्यक्तियों की साइबर जागरूकता ही उनका बचाव है।
सीधी, 01 फरवरी।
Cyber crime awareness : पुलिस विभाग एवं कमला कॉलेज सीधी के संयुक्त तत्वाधान में 1 फरवरी, शनिवार को साइबर क्राइम जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज के एक्टिविटी हॉल में कार्यक्रम की शुरुआत बतौर मुख्य अतिथि अरविन्द श्रीवास्तव (एडिशनल एसपी, सीधी) एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहित सिंह चौहान द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर की गई। अतिथियों का स्वागत बैच लगाकर किया गया।
इस मौके पर साइबर क्राइम इंचार्ज, सीधी प्रदीप कुमार मिश्रा द्वारा साइबर अपराधों की जटिलताओं, उनसे बढ़ते खतरे और बचाव के लिए अपनाए जाने वाले उपायों पर जानकारी साझा की। साथ ही साइबर क्राइम विषयक विस्तृत जानकारी देते हुए छात्रों को अवगत कराया गया कि साइबर क्राइम के जरिए आज के समय में व्यक्तियों की कैसे ठगी की जा रही है, जिसमें डिजिटल अरेस्ट, डिजिटल रेप और साइबर ब्लोइंग के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि साइबर क्राइम से बचने के लिए व्यक्तियों की साइबर जागरूकता ही उनका बचाव है।
ये भी पढ़े : कविता : महाकुंभ
एडिशनल एसपी अरविन्द श्रीवास्तव द्वारा विभिन्न सामाजिक और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए डिजिटल प्लेटफार्मों पर बढ़ती निर्भरता के मद्देनजर साइबर खतरों और अपराधों के उभरते परिदृश्य के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही सतर्कता को प्राथमिकता देने हेतु प्रेरित किया गया। आभार वक्तव्य के दौरान संस्था प्राचार्य द्वारा सभी अतिथियों, पुलिस विभाग के कर्मचारियों, प्राध्यापकों, संस्था के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया साथ ही इस विशेष कार्यक्रम में शामिल होकर जागरूक होने एवं आने वाले समय में अन्य लोगों को भी जागरूक करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन सहा. प्राध्यापक मंगलेश्वर गुप्ता द्वारा किया गया।
इस दौरान दिव्य प्रकाश त्रिपाठी (थाना प्रभारी जमोड़ी), अभिषेक उपाध्याय (थाना प्रभारी कोतवाली सीधी), संस्था से डॉ. सुनीता सक्सेना (संकायाध्यक्ष-वाणिज्य एवं प्रबन्ध), धीरेन्द्र कुमार शुक्ला (संकायाध्यक्ष- विज्ञान), धर्मेन्द्र द्विवेदी (संकायाध्यक्ष-कंप्यूटर विज्ञान), प्रकाश नारायण सिंह(संकायाध्यक्ष-कला) सहित सहा. प्राध्यापक डॉ. अनिल नायर, डॉ. मनीष गिरि, ज्ञानेन्द्र धर द्विवेदी, डॉ. प्रीति शुक्ला, नरेन्द्र मिश्रा, मनोज कुमार द्विवेदी, विनय त्रिपाठी, रामायण प्रसाद भट्ट, प्रीति पाण्डेय, प्रदीप सोनी, नीतू सिंह, सृष्टि गुप्ता, सुषमा देवी तिवारी, हंसराज सिंह, अन्नू जायसवाल, पन्नेलाल गोस्वामी, जय नारायण विश्वकर्मा, राजेश शुक्ला, अमित द्विवेदी बीएड एवं डीएलएड से आरती सिंह, अमित मिश्रा एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रही।