सेंगोल इंटरनेशनल स्कूल में उत्साह से मना शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने निभाई शिक्षक की भूमिका

Rajkapoor Chitera
2 Min Read

शिक्षक राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव : नीरज शर्मा

सिंगरौली। सेंगोल इंटरनेशनल स्कूल, नौगढ़ (वैढ़न) में शनिवार को शिक्षक दिवस उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षकों द्वारा महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सामूहिक रूप से केक काटकर शिक्षक दिवस की खुशियां साझा कीं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

Teachers Day Celebration

शिक्षक दिवस को खास बनाने के लिए विद्यार्थियों ने कक्षाओं को आकर्षक ढंग से सजाकर अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के साथ कार्यक्रम का खास आकर्षण छात्र-छात्राओं का शिक्षक की भूमिका निभाना रहा। शिक्षक बने विद्यार्थियों ने कक्षाएं संभालीं और अपने सहपाठियों को पढ़ाकर शिक्षक की जिम्मेदारियों को करीब से समझा।

Teachers Day Celebration
READ MORE ; गणेश स्कूल में उत्साह से मना राखी पर्व, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा: सेंगोल इंटरनेशनल स्कूल में उत्साह से मना शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने निभाई शिक्षक की भूमिका

विद्यालय के डायरेक्टर नीरज शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव हैं। वे अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं भविष्य को आकार देते हैं। हेडमिस्ट्रेस पूनम उपाध्याय ने सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में नेतृत्व, जिम्मेदारी और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करती हैं।

Sengol School Singrauli

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन से राहुल द्विवेदी एवं राजू गुप्ता, रीति दुबे, सुनीता चंद्रवंशी, अनिकेत कुमार सिंह, आदर्श द्विवेदी, वंदना दुबे, सुरभि निधि, जया शुक्ला, श्रेया शुक्ला, अमृता शाह एवं काजोल बनर्जी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Sengol School Singrauli
Sengol School Singrauli
Share This Article
Raj Kapoor Chitera is a talented painter and writer, known for his unique artistic expression. As the founder of Shabdrang News, he blends his passion for creativity with a commitment to delivering insightful news. His platform strives to provide in-depth analysis and diverse perspectives on current events.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *