गणेश स्कूल : राज्य स्तरीय क्रिकेट में ऋषभ, वॉलीबॉल में अजीत और आयुष्मान दिखाएंगे दम

Rajkapoor Chitera
2 Min Read

खेलों से बढ़ता है आत्मविश्वास और अनुशासन : नीरज शर्मा

सीधी। स्थानीय एसजीएसएस स्कूल (गणेश स्कूल), पड़रा के तीन खिलाड़ियों का स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में ऋषभ पाण्डेय का अंडर-19 क्रिकेट तथा अजीत सिंह और आयुष्मान गुप्ता का अंडर-14 वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। तीनों खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए गुरुवार को रवाना हुए।

वॉलीबॉल SGFI Cricke

प्रवक्ता राजकपूर चितेरा ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन नरसिंहपुर में 23 से 28 अक्टूबर तक तथा वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन मुरैना में 23 से 26 अक्टूबर तक होगा। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

Read More : गणेश स्कूल के 13 खिलाड़ियों का संभाग स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन: गणेश स्कूल : राज्य स्तरीय क्रिकेट में ऋषभ, वॉलीबॉल में अजीत और आयुष्मान दिखाएंगे दम
SGFI Cricket Under 19

संस्था के संचालक नीरज शर्मा ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और संघर्ष करने की क्षमता विकसित करते हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होना खिलाड़ियों की मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन करेंगे।

श्री गणेश ग्रुप के एकेडमिक डायरेक्टर एवं प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ खेलकूद में सहभागिता विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जाता है।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर एच.एम. माएमा सिमन्स, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर रेखा शर्मा, खेल प्रशिक्षक तरुणनाथ मिश्र, सूरज शुक्ल, सुभाष शुक्ल, माखनलाल मिश्र, विश्वास पाण्डेय, प्रियंका सिंह एवं अंकुर मिश्र सहित समस्त स्टाफ ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की।

Share This Article
Raj Kapoor Chitera is a talented painter and writer, known for his unique artistic expression. As the founder of Shabdrang News, he blends his passion for creativity with a commitment to delivering insightful news. His platform strives to provide in-depth analysis and diverse perspectives on current events.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *