गणेश स्कूल पड़रा में कल से शुरू होगा समर कैंप, टैलेंट को मिलेगी नई उड़ान

Rajkapoor Chitera
1 Min Read

सीधी। शहर के प्रतिष्ठित एसजीएसएस स्कूल  (गणेश स्कूल) पडरा-सीधी में बच्चों के लिए बहुप्रतीक्षित समर कैंप 2026 का शुभारंभ कल 1 मई से होगा। यह समर कैंप 1 मई से 15 मई तक प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से 9:00 बजे तक संचालित किया जाएगा।

Summer Camp 2026

प्रवक्ता राजकपूर चितेरा ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना है। कैंप में संगीत, नृत्य, आर्ट एवं क्राफ्ट, खेलकूद, ड्रामा, टैलेंट हंट, स्विमिंग/पूल पार्टी, आर्चरी, गिटार, हॉर्स राइडिंग, कुकिंग, मूवी डे एवं पिकनिक टूर जैसी विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

15-Day Summer Camp

उन्होंने बताया कि इस समर कैंप की खास बात यह है कि माताओं के लिए भी अलग से मनोरंजक गतिविधियों की व्यवस्था की गई है, जिससे वे भी कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का पंजीयन कराकर इस समर कैंप का लाभ उठाएं, जिससे उनके कौशल विकास और रचनात्मकता को नई दिशा मिल सके।

Summer Camp

Share This Article
Raj Kapoor Chitera is a talented painter and writer, known for his unique artistic expression. As the founder of Shabdrang News, he blends his passion for creativity with a commitment to delivering insightful news. His platform strives to provide in-depth analysis and diverse perspectives on current events.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *