सीधी। स्थानीय श्री गणेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पड़रा के चार खिलाडियों का विभिन्न खेल स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। जिसमें 3 छात्र एवं 1 छात्रा शामिल हैं। उक्त चयनितों ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीत यह मुकाम हासिल कर अपने विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया, इससे विद्यालय परिवार गौरवान्वित है।
प्रवक्ता राजकपूर चितेरा ने बताया, राज्य स्पर्धा में हिमांशु द्विवेदी (बॉक्सिंग), श्लोक तिवारी व समृद्धि सिंह (कराते) जबकि वॉलीबॉल में अजीत वैश्य का चयन हुआ है। उक्त सभी खिलाड़ी आगामी 8 से 18 सितंबर के मध्य होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रीवा संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
संस्था के संचालक नीरज शर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर अरुण ओझा, प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी, एच.एम. माएमा सिमन्स तथा खेल प्रशिक्षकों में तरुणनाथ मिश्र, सूरज शुक्ल, सुभाष शुक्ल, माखनलाल मिश्र, विश्वास पाण्डेय, प्रियंका सिंह व अंकुर मिश्र एवं समस्त स्टॉफ ने चयनित खिलाडियों को बधाई देते हुए आगामी स्पर्धा के लिए शुभकामनाएं दी।