नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखाया कमाल, गणेश स्कूल की विज्ञान-कंप्यूटर प्रदर्शनी बनी चर्चा का विषय

3 Min Read

शिक्षा का उद्देश्य केवल अंक नहीं, नवाचार और कौशल भी जरूरी : नीरज शर्मा

सीधी न्यूज़ स्थानीय श्री गणेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पड़रा में विज्ञान एवं कंप्यूटर प्रदर्शनी का आयोजन बड़े उत्साह और शैक्षणिक वातावरण में किया गया। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विज्ञान और तकनीक आधारित आकर्षक मॉडल व प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित अतिथियों और शिक्षकों का ध्यान आकर्षित किया।

छात्रों ने स्मार्ट सिटी मॉडल को प्रदर्शनी में प्रस्तुत करते हुए।

प्रदर्शनी के दौरान विद्यार्थियों ने अपने-अपने स्टॉल पर खड़े होकर मॉडलों की कार्यप्रणाली को सरल भाषा में समझाया। लाइव डेमो के माध्यम से छात्रों ने यह भी बताया कि आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक सोच का उपयोग दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान में किस प्रकार किया जा सकता है। बच्चों का आत्मविश्वास, प्रस्तुति कौशल और तकनीकी समझ सराहनीय रही।

विजेता छात्रों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान करते चीफ गेस्ट नीरज शर्मा व अन्य।

प्रदर्शनी में स्मार्ट टोल गेट, स्मार्ट रेलवे स्टेशन, ऑटोमैटिक स्मार्ट डस्टबिन, स्मार्ट सिटी मॉडल, वॉटर प्यूरीफायर, वर्किंग हार्ट मॉडल, स्मार्ट इरिगेशन सिस्टम, मेटल डिटेक्टर जैसे कई नवाचारी मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र बने। विद्यार्थियों ने सेंसर तकनीक, ऑटोमेशन, ऊर्जा संरक्षण, स्वच्छता और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

आटोमेटिक सोलर सिटी सीधी को प्रदर्शित करती छात्राएं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के संचालक नीरज शर्मा ने कहा कि आज के समय में शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में कौशल, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना भी है। विशिष्ट अतिथि अरुण ओझा ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वयं बनाकर सीखने से ज्ञान स्थायी होता है।

छात्र अपने स्टॉल पर उपस्थित होकर तकनीकी मॉडल की कार्यप्रणाली समझाते हुए।

प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान, तकनीक और प्रयोगात्मक शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की एच.एम. माएमा सिमन्स ने की, जिनके कुशल मार्गदर्शन में पूरी प्रदर्शनी का ढांचा तैयार किया गया। कार्यक्रम का संयोजन शिक्षक बंसभान यादव एवं संदीप पटेल ने किया। अंत में निर्णायक मंडल द्वारा श्रेष्ठ मॉडलों का चयन कर विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

Share This Article
Raj Kapoor Chitera is a talented painter and writer, known for his unique artistic expression. As the founder of Shabdrang News, he blends his passion for creativity with a commitment to delivering insightful news. His platform strives to provide in-depth analysis and diverse perspectives on current events.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version