खेल देश के लिए सम्मान अर्जित करने का है माध्यम : नीरज शर्मा
सीधी। नगर के श्री गणेश हायर सेकेंडरी स्कूल, अमहा के होनहार खिलाड़ी आदित्य सिंह गुना जिले में आयोजित होने जा रही 69वीं राष्ट्रीय शालेय 14 वर्ष आयु वर्ग बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने शुक्रवार को अमहा स्थित विद्यालय से रवाना हुए। यह प्रतियोगिता 26 से 31 दिसंबर तक तक गुना में आयोजित होगी, जिसमें आदित्य मध्य प्रदेश राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रवक्ता राजकपूर चितेरा ने बताया, प्रतियोगिता से पूर्व वह 20 से 25 दिसंबर तक गुना जिले में ही आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में भाग लेंगे। आदित्य को यह सफलता उनके समर्पण, निरंतर अभ्यास और उनके प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से मिली है।
Read More : राज्य स्तरीय कूडो प्रतियोगिता में गणेश स्कूल से समृद्धि ने जीता स्वर्ण पदक
आदित्य व उनके कोच सूरज शुक्ल की मेहनत की सराहना करते हुए संस्था के संचालक नीरज शर्मा ने कहा कि खेल न केवल अनुशासन और आत्मविश्वास सिखाते हैं, बल्कि देश के लिए सम्मान अर्जित करने का भी माध्यम हैं। इस अवसर पर सहा. निदेशक अरुण ओझा, प्राचार्य जे.एन.मिश्र, हेडमास्टर पुष्पराज मिश्र, सतीश तिवारी, ए.के.नवैत, विनायक पाण्डेय सहित समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया।
