सेंगोल स्कूल में दिखा देशप्रेम का जज्बा, धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Rajkapoor Chitera
3 Min Read

कर्तव्य और राष्ट्रप्रेम को जीवन का हिस्सा बनाएं : राम गोपाल

सिंगरौली। स्थानीय सेंगोल इंटरनेशनल स्कूल, नौगढ़ (वैढ़न) में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उत्साह से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने पूरे उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह में सहभागिता की।

IMG 20260817 145143.jpg
स्वतंत्रता दिवस समारोह में विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुति।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 45 के पार्षद राम गोपाल पाल रहे। विद्यालय प्रबंधन से राहुल द्विवेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हेडमिस्ट्रेस पूनम उपाध्याय ने की।

समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य, भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान को अभिव्यक्त किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

independence-day
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सेंगोल इंटरनेशनल स्कूल का स्टाफ।

मुख्य अतिथि राम गोपाल पाल ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता हमें अपने कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ अनुशासन, ईमानदारी और राष्ट्रप्रेम को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

independence-day
स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित अतिथि एवं विद्यालय परिवार।

विशिष्ट अतिथि राहुल द्विवेदी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में देशभक्ति, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं। अध्यक्षीय संबोधन में हेडमिस्ट्रेस पूनम उपाध्याय ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।

WhatsApp Image 2026 08 17 at 4.16.49 PM
स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की। इस अवसर पर रीति दुबे, सुनीता चंद्रवंशी, अनिकेत कुमार सिंह, आदर्श द्विवेदी, वंदना दुबे, सुरभि निधि, जया शुक्ला, श्रेया शुक्ला, अमृता शाह एवं काजोल बनर्जी सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Share This Article
Raj Kapoor Chitera is a talented painter and writer, known for his unique artistic expression. As the founder of Shabdrang News, he blends his passion for creativity with a commitment to delivering insightful news. His platform strives to provide in-depth analysis and diverse perspectives on current events.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *