सीधी। विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के अंदर छिपी प्रतिभा को विकसित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग के द्वारा भोपाल में 29 अक्टूबर को आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता के अंतर्गत लोकनृत्य विधा हेतु मंगलवार को स्थानीय श्री गणेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पड़रा के 20 सदस्यीय दल रवाना हुआ। स्कूल के प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी एवं एच.एम माएमा सिमन्स ने राज्य स्तरीय दल को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। विगत दिवस स्कूल की छात्राओं ने रीवा के शासकीय मार्तण्ड विद्यालय में संपन्न हुए संभागीय बालरंग प्रतियोगिता के लोकनृत्य दल (वरिष्ठ वर्ग) ने शानदार प्रस्तुति के दम पर पहला स्थान हासिल किया था।
Read More : बालरंग महोत्सव : गणेश स्कूल के 43 छात्रों का राज्य स्पर्धा में चयन

प्रवक्ता राजकपूर चितेरा ने बताया, राज्य बालरंग प्रतियोगिता के लोकनृत्य-समूह विधा में शामिल छात्राओं में प्राप्ति दुबे, श्रुति चौबे, अंशिका मिश्रा, आयुषी पनिका, आस्था सिंह, मान्या द्विवेदी, दीपांजलि सिंह, रिया सिंह, नव्या पटेल, साधना सिंह, कशिश गुप्ता, अनुष्का शुक्ला, अंशिका गुप्ता, दीपाली सोनी एवं साम्भवी जायसवाल है। दल प्रभारी के रूप में संगीत शिक्षक अवतार कृष्ण, नृत्य शिक्षिका अंकिता सेन एवं मीना सिंह, साथ ही वादक के रूप में छात्र अभीतंजाल मिश्रा एवं अंशुमान मिश्रा शामिल है।
Read More : गणेश स्कूल के 20 खिलाड़ी संभाग स्तरीय खेलों के लिए हुए चयनित
विद्यार्थियों की उपलब्धि पर संस्था के संचालक नीरज शर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर अरुण ओझा, प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी, एच.एम माएमा सिमन्स, संजय सिंह चौहान, अर्चना मिश्रा, धर्मेंन्द्र मिश्र, राकेश पाण्डेय, अशोक कुमार साकेत, ब्रिजेश कुमार त्रिपाठी, अभय पाण्डेय, तरुणनाथ मिश्र, रविराज सिंह परिहार, राजेश नवैत, आशीष शुक्ल, शुभाष शुक्ल, सूरज शुक्ल, नागेन्द्र तिवारी, विकाश द्विवेदी, सूरज शुक्ल, शिवार्चन द्विवेदी एवं विश्वाश पाण्डेय आदि ने हर्ष जताते हुए अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं दी है।


