गणेश विद्यालय अमहा के धैर्य सिंह ने राज्य स्तरीय जूडो में जीता स्वर्ण पदक

Rajkapoor Chitera
2 Min Read

सीधी। शहर के श्री गणेश हायर सेकेंडरी स्कूल, अमहा के कक्षा 11वीं कॉमर्स के छात्र धैर्य सिंह ने जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होने का गौरव हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। उनकी सफलता में विद्यालय के पीटीआई माखनलाल मिश्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण से धैर्य ने यह उपलब्धि हासिल की।

dhairya-singh-judo-gold-medal-ganesh-school-amaha.jpg

श्री गणेश ग्रुप के निदेशक नीरज शर्मा ने धैर्य सिंह की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित होना उनकी मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।

ये भी पढ़े: गणेश स्कूल : राज्य स्तरीय क्रिकेट में ऋषभ, वॉलीबॉल में अजीत और आयुष्मान दिखाएंगे दम

विद्यालय के प्राचार्य जे. एन. मिश्र ने छात्र को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं सहपाठियों ने भी धैर्य सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Raj Kapoor Chitera is a talented painter and writer, known for his unique artistic expression. As the founder of Shabdrang News, he blends his passion for creativity with a commitment to delivering insightful news. His platform strives to provide in-depth analysis and diverse perspectives on current events.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *