सीधी। श्री गणेश स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, अमरपुर, चुरहट में शनिवार को शिक्षक दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को स्मरण करते हुए अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया तथा उन्हें शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान शिक्षकों ने सामूहिक रूप से केक काटकर शिक्षक दिवस मनाया। छात्राओं ने शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल एवं गतिविधियां आयोजित कीं, जिनमें शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां भी दीं। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उल्लासपूर्ण वातावरण बना रहा।

विद्यालय के प्राचार्य अंकित सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों के भविष्य के निर्माता होते हैं। वे शिक्षा और संस्कार प्रदान कर विद्यार्थियों को जीवन में सही दिशा दिखाते हैं।

इस अवसर पर सत्याम द्विवेदी, गौरव सिंह, कृष्ण कुमार मिश्रा, अंकित सिंह, दुर्गेश अग्निहोत्री, संगीता गुप्ता, अरविंद पटेल, अजीत कुमार मिश्रा, आस्था तिवारी, अदिति दुबे एवं धर्मेंद्र कुमार खरे सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।




