गणेश स्कूल, पड़रा में बच्चों का हुआ अनोखा और आत्मीय स्वागत, छुट्टियों के बाद लौटी रौनक

Rajkapoor Chitera
2 Min Read

सीधी। गर्मी की छुट्टियों के बाद सोमवार को एसजीएसएस स्कूल (गणेश स्कूल), पड़रा में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 का आगाज उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। विद्यालय के पहले दिन प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेर दी।

back to school

विद्यालय परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था और आकर्षक सेल्फी प्वाइंट बच्चों व अभिभावकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। छात्र-छात्राओं ने अपने मित्रों और शिक्षकों के साथ तस्वीरें खिंचवाकर इन खास पलों को यादगार बनाया। बच्चों के मनोरंजन के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और गेम्स का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का सबसे खास आकर्षण ‘मिरर ऑन द गेम’ रहा, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और खूब आनंद उठाया। इसके अलावा कई इंडोर गेम्स भी आयोजित किए गए, जिनमें सभी आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Sidhi School News

कार्यक्रम के दौरान बलून लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया गया। गुब्बारों के माध्यम से निकाले गए लकी विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। उपहार पाकर बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी और पूरे परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।

Sidhi School News

प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि नए सत्र के पहले दिन इस प्रकार की गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों के मन से छुट्टियों के बाद स्कूल आने की झिझक को दूर करना और उन्हें आनंदमय एवं सकारात्मक वातावरण प्रदान करना है। विद्यालय परिवार के स्नेहपूर्ण प्रयासों ने पहले दिन को सभी विद्यार्थियों के लिए यादगार बना दिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका माएमा सिमन्स, प्राइमरी कॉर्डिनेटर रेखा शर्मा एवं प्री-प्राइमरी कॉर्डिनेटर कोमल बाधवानी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Read More : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस : गणेश स्कूल में शिक्षकों ने किया योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

TAGGED:
Share This Article
Raj Kapoor Chitera is a talented painter and writer, known for his unique artistic expression. As the founder of Shabdrang News, he blends his passion for creativity with a commitment to delivering insightful news. His platform strives to provide in-depth analysis and diverse perspectives on current events.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *