गणेश स्कूल में पद अलंकरण समारोह आयोजित, नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

4 Min Read

आयुष निगम बने हेड बॉय, अंशिका शुक्ला को मिली हेड गर्ल की जिम्मेदारी

पद के साथ बढ़ती है जिम्मेदारी : अरुण ओझा

सीधी। स्थानीय एसजीएसएस (गणेश स्कूल), पड़रा में बुधवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पद अलंकरण समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को बैज प्रदान कर विद्यालय की विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं। विद्यार्थियों ने अपने पद की गरिमा बनाए रखते हुए अनुशासन, नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा और जिम्मेदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लिया।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ समारोह का शुभारंभ

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गणेश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के सहायक निदेशक अरुण ओझा रहे, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने की। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने सुंदर एवं मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर समारोह में उत्साह और उल्लास का रंग भर दिया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का मन मोह लिया। इसके पश्चात नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को बैज प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

आयुष निगम बने हेड बॉय, अंशिका शुक्ला बनीं हेड गर्ल

प्रवक्ता राजकपूर चितेरा ने बताया, शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयुष निगम को हेड बॉय तथा अंशिका शुक्ला को हेड गर्ल की जिम्मेदारी सौंपी गई। भूपेंद्र जायसवाल को स्पोर्ट्स बॉय, अनुष्का शुक्ला को स्पोर्ट्स गर्ल, आदित्य तिवारी को डिसिप्लिन इंचार्ज बॉय, अभिजीत मिश्रा को कल्चर इंचार्ज बॉय तथा प्राप्ति दुबे को कल्चर इंचार्ज गर्ल बनाया गया। वहीं अर्नव सिंह तोमर को एनसीसी हेड की जिम्मेदारी दी गई।

चारों हाउस के कैप्टन और वाइस कैप्टन नियुक्त

विद्यालय के सतलुज हाउस की जिम्मेदारी कैप्टन प्रिंस कुमार शाह एवं वाइस कैप्टन माही सिंह बघेल को सौंपी गई। सरयू हाउस के कैप्टन शिवेश अग्रहरि एवं वाइस कैप्टन अंशिका गुप्ता , सरस्वती हाउस के कैप्टन हर्ष मिश्रा एवं वाइस कैप्टन मान्या द्विवेदी तथा गंगा हाउस के कैप्टन राज साहू एवं वाइस कैप्टन अंशिका गुप्ता को नियुक्त किया गया।

पद केवल सम्मान नहीं, महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी : अरुण ओझा

मुख्य अतिथि सहायक निदेशक अरुण ओझा ने नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय में किसी पद का मिलना केवल सम्मान नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। एक अच्छा छात्र नेता अपने आचरण, अनुशासन और कार्यों से दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से टीम भावना, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा विद्यालय की गरिमा को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने का माध्यम है पद अलंकरण : डॉ. तिवारी

प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पद अलंकरण समारोह विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन और उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ ऐसे अवसर प्रदान करना है, जिनसे वे भविष्य में जिम्मेदार और कुशल नेतृत्वकर्ता बन सकें।

Read More : गणेश स्कूल चुरहट में उत्साहपूर्वक मनाया गया शिक्षक दिवस: गणेश स्कूल में पद अलंकरण समारोह आयोजित, नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

समारोह के समापन पर प्रधानाध्यापिका माइमा सिमंस ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्य अतिथि, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही सभी नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पीटीआई इंचार्ज तरुण नाथ मिश्रा, सूरज शुक्ला, सुभाष कुमार शुक्ला, विश्वास पांडे, प्रियंका सिंह एवं माखन मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Read More: सेंगोल इंटरनेशनल स्कूल में उत्साह से मना शिक्षक दिवस, विद्यार्थियों ने निभाई शिक्षक की भूमिका: गणेश स्कूल में पद अलंकरण समारोह आयोजित, नवनियुक्त छात्र पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

Share This Article
Raj Kapoor Chitera is a talented painter and writer, known for his unique artistic expression. As the founder of Shabdrang News, he blends his passion for creativity with a commitment to delivering insightful news. His platform strives to provide in-depth analysis and diverse perspectives on current events.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version