डिविजनल स्केटिंग प्रतियोगिता में गणेश स्कूल का रहा उत्कृष्ट प्रदर्शन, गोल्ड सहित कई पदक किए अपने नाम

3 Min Read

सीधी। मध्य प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल के मुख्य आतिथ्य में 19 अप्रैल को रीवा में आयोजित डिविजनल स्केटिंग प्रतियोगिता में एसजीएसएस रेसिडेंशियल स्कूल, पडरा-सीधी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता का आयोजन जिला स्केटिंग एसोसिएशन, रीवा द्वारा किया गया, जिसमें संभाग के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रतिभागियों को मेडल्स एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ऐसे आयोजनों से युवा प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है तथा वे भविष्य में नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं।

विद्यालय के प्रवक्ता राजकपूर चितेरा ने जानकारी देते हुए बताया कि गणेश स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न आयु वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक माखनलाल मिश्र के निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लेकर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में वेदांत मेडा, आयुष्मान सोनी, अथर्व द्विवेदी, रिषित पटेल एवं नायरा सेंगर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

वहीं खुशी सिंह, सुयश गुप्ता, पियूष गुलवानी एवं अनंत कुमार सोनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके अलावा रूद्र अवधिया, लक्षिता मेडा, अथर्व प्रताप सिंह, आर्यन छत्तानी, अयान द्विवेदी, आरुष खरे, यशराज सिंह, विवान सिंह चौहान एवं आयुष पाण्डेय ने तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रोंज मेडल जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्रार्थना सभा के दौरान प्राचार्य द्वारा विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करती हैं, जो उनके सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर एच.एम. माएमा सिमन्स, प्राइमरी कॉर्डिनेटर रेखा शर्मा, खेल प्रशिक्षक तरुणनाथ मिश्र, सूरज शुक्ल, सुभाष शुक्ल, विश्वास पाण्डेय एवं प्रियंका सिंह सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Share This Article
Raj Kapoor Chitera is a talented painter and writer, known for his unique artistic expression. As the founder of Shabdrang News, he blends his passion for creativity with a commitment to delivering insightful news. His platform strives to provide in-depth analysis and diverse perspectives on current events.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version