कमला कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न, सुरक्षित जीवन के लिए अनुशासन व संयम पर जोर

Rajkapoor Chitera
2 Min Read

सीधी। कमला स्मृति महाविद्यालय, पड़रा में यातायात जागरूकता विषय पर प्रेरक, ज्ञानवर्धक एवं गरिमामय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भूपेश सिंह बैस (यातायात प्रभारी, सीधी), विशिष्ट अतिथि राशिरमण मिश्रा (एएसआई), संदीप पाण्डेय एवं शिवम् गौतम तथा अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ. रोहित सिंह चौहान की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

कमला कॉलेज सीधी

अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि भूपेश सिंह बैस ने कहा कि सड़क पर चलना केवल अधिकार नहीं, बल्कि जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का पालन करने तथा समाज में जन-जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। सहायक प्राध्यापक नरेंद्र मिश्रा ने संयम, सतर्कता और सजगता को दुर्घटनाओं से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय बताते हुए विद्यार्थियों के प्रश्नों का समाधान भी किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. रोहित सिंह चौहान ने अनुशासन और जिम्मेदार नागरिकता को सुरक्षित एवं सशक्त समाज की आधारशिला बताया।

कमला कॉलेज सीधी

कार्यक्रम के अंतर्गत यातायात नियम एवं जन-जागरूकता विषय पर कोलाज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता एवं प्रश्नोत्तरी में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी मंच संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रीति शुक्ला ने सौम्य और गरिमामयी शैली में किया। अंत में सहायक प्राध्यापक नीतू सिंह ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकगण, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा अभियान
Share This Article
Raj Kapoor Chitera is a talented painter and writer, known for his unique artistic expression. As the founder of Shabdrang News, he blends his passion for creativity with a commitment to delivering insightful news. His platform strives to provide in-depth analysis and diverse perspectives on current events.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *