किड्स गणेश प्ले स्कूल में नन्हे बच्चों के दांतों का निःशुल्क चेकअप शिविर आयोजित

Rajkapoor Chitera
2 Min Read

नन्ही मुस्कानों की सेहत पर विशेष ध्यान, बच्चों को मिली दंत स्वच्छता की सीख

सीधी। बुधवार को किड्स गणेश प्ले स्कूल, पड़रा में प्रीत पॉली डेंटल केयर क्लिनिक के सहयोग से डेंटल केयर एंड चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यालय के बच्चों के दांतों एवं मुंह की स्वास्थ्य जांच की गई।

दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल वाधवानी ने बच्चों को दांतों के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि सुंदर मुस्कान तभी संभव है जब दांत साफ, स्वस्थ और मजबूत हों। उन्होंने दंत स्वच्छता, संतुलित खान-पान और रोजाना सुबह-शाम ब्रश करने की आदत पर विशेष जोर दिया। साथ ही बच्चों को दांतों को स्वस्थ रखने के लिए कई उपयोगी घरेलू उपाय भी बताए गए।

School dental health camp

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के ओरल हेल्थ कैंप बच्चों के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं और इससे वे मुंह व दांतों से संबंधित बीमारियों के प्रति जागरूक बनते हैं।

School dental health camp

प्रीत पॉली डेंटल केयर क्लिनिक की असिस्टेंट रीतू पटेल ने भी नन्हे बच्चों को दंत रोगों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम में एच.एम. माएमा सिमन्स, किड्स गणेश इंचार्ज कोमल बाधवानी, शालिनी श्रीवास्तव, साधना शर्मा, गगन सिंह, नाजिया बानो और प्रवीणा चौरसिया सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही।

Read More : कमला कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न, सुरक्षित जीवन के लिए अनुशासन व संयम पर जोर: किड्स गणेश प्ले स्कूल में नन्हे बच्चों के दांतों का निःशुल्क चेकअप शिविर आयोजित

पूरे परिसर में जागरूकता, सीख और उत्साह का वातावरण दिखाई दिया। इस तरह के स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम बच्चों के स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहे हैं।

Kids oral health awareness

Share This Article
Raj Kapoor Chitera is a talented painter and writer, known for his unique artistic expression. As the founder of Shabdrang News, he blends his passion for creativity with a commitment to delivering insightful news. His platform strives to provide in-depth analysis and diverse perspectives on current events.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *