गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर सेंगोल स्कूल के विद्यार्थियों ने दिया सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश

2 Min Read

सिंगरौली। गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर गुरुवार को स्थानीय सेंगोल इंटरनेशनल स्कूल, नौगढ़, वैढ़न में विद्यार्थियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर सत्य, अहिंसा और स्वच्छता का संदेश दिया। वहीं चित्रकला के जरिए बच्चों ने बापू के जीवन और उनके विचारों को कागज पर उकेरा। विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि कुछ बच्चे महात्मा गांधी की वेशभूषा में विद्यालय पहुंचे और बापू के व्यक्तित्व एवं उनके आदर्शों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। गांधी जी के रूप में सजे बच्चों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया और सत्य, अहिंसा व सादगी का संदेश दिया।

रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों में आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। चित्रकला गतिविधि में बच्चों ने महात्मा गांधी, चरखा, स्वच्छता और अहिंसा जैसे विषयों को अपनी कल्पना के रंग दिए। विद्यालय परिसर में चले स्वच्छता अभियान में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ मिलकर साफ-सफाई की। इस दौरान बच्चों को अपने घर, विद्यालय और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालय संचालक नीरज शर्मा ने कहा, गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचार केवल पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि जीवन में उतारने के लिए हैं। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। प्रधानाध्यापिका पूनम उपाध्याय ने कहा, स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से होती है। बच्चे बापू के आदर्शों को अपनाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनें।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन से राहुल द्विवेदी एवं राजू गुप्ता सहित रीति दुबे, सुनीता चंद्रवंशी, अनिकेत कुमार सिंह, आदर्श द्विवेदी, वंदना दुबे, सुरभि निधि, जया शुक्ला, श्रेया शुक्ला एवं अमृता शाह की उपस्थिति रही। सभी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें गांधी जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Share This Article
Raj Kapoor Chitera is a talented painter and writer, known for his unique artistic expression. As the founder of Shabdrang News, he blends his passion for creativity with a commitment to delivering insightful news. His platform strives to provide in-depth analysis and diverse perspectives on current events.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version