गणेश स्कूल के मेधावियों ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Rajkapoor Chitera
4 Min Read

अनिका की शानदार सफलता, 95.80 प्रतिशत अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया

12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर रचा सफलता का नया कीर्तिमान

सीधी। स्थानीय एसजीएसएस स्कूल (गणेश स्कूल), पड़रा-सीधी के विद्यार्थियों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं परीक्षा परिणाम वर्ष 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने आर्ट्स, कॉमर्स, मैथ्स एवं बायो ग्रुप में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर सफलता का नया इतिहास रचा। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष एवं उत्साह का माहौल बन गया।

प्रवक्ता राजकपूर चितेरा ने बताया कि विद्यालय की छात्रा अनिका गुप्ता ने आर्ट्स ग्रुप में 95.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अमन अग्रहरी ने आर्ट्स ग्रुप में 94.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान एवं अक्षय कुमार द्विवेदी ने कॉमर्स ग्रुप में 93.80 प्रतिशत अंक अर्जित कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त शैलेश तिवारी ने आर्ट्स ग्रुप में 92 प्रतिशत, मयंक मिश्रा एवं नियति लोधी ने मैथ्स ग्रुप में 91.20 प्रतिशत, अमृता सिंह ने आर्ट्स ग्रुप में 90.20 प्रतिशत, ओम तिवारी ने मैथ्स ग्रुप में 90 प्रतिशत, शांभवी सिंह ने कॉमर्स ग्रुप में 90 प्रतिशत, प्रगति सिंह बघेल ने आर्ट्स ग्रुप में 90 प्रतिशत तथा निखिल गुप्ता एवं अर्पिता गुप्ता ने बायो ग्रुप में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

विद्यालय के संचालक नीरज शर्मा ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के विश्वास का प्रतिफल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण एवं बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। असिस्टेंट डायरेक्टर अरुण ओझा ने कहा कि विद्यार्थियों का यह परिणाम पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निरंतर परिश्रम, सकारात्मक सोच एवं आत्मविश्वास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन एवं व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिसका सकारात्मक परिणाम विद्यार्थियों की इस उल्लेखनीय सफलता के रूप में सामने आया है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

परीक्षा प्रभारी संजय सिंह चौहान ने बताया कि कक्षा 12वीं में कुल 139 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 12 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं 22 विद्यार्थियों ने 85 प्रतिशत से अधिक तथा 40 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए। उन्होंने बताया कि 130 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की। इस अवसर पर धर्मेन्द्र कुमार मिश्र, अर्चना मिश्रा, राकेश पाण्डेय, अभय पाण्डेय, रविराज सिंह परिहार, राजेश नवैत, अशोक साकेत, विकाश द्विवेदी, तरुणनाथ मिश्र, सुभाष शुक्ल, नागेन्द्र तिवारी, अन्वेषा डे, सूरज शुक्ल, कमलेश दुबे, रजनीश पटेल सहित समस्त विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article
Raj Kapoor Chitera is a talented painter and writer, known for his unique artistic expression. As the founder of Shabdrang News, he blends his passion for creativity with a commitment to delivering insightful news. His platform strives to provide in-depth analysis and diverse perspectives on current events.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *