सीधी। स्थानीय एसजीएसएस स्कूल (गणेश स्कूल), पड़रा की दो छात्राओं ने खेल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय की छात्रा कैरिश गुप्ता और अंकिता शुक्ला का चयन राज्य स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता के लिए हुआ है। दोनों छात्राएं अंडर-14 बालिका वर्ग में रीवा संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता 2 से 5 नवंबर तक इंदौर में आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शनिवार को विद्यालय के प्राचार्य ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए स्कूल से इंदौर के लिए रवाना किया।छात्राओं को रवाना करते हुए श्री गणेश ग्रुप के एकेडमिक डायरेक्टर एवं विद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों छात्राओं को पूरे आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, जिले और रीवा संभाग का नाम रोशन करने की अपेक्षा व्यक्त की।
दोनों छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय की हेडमिस्ट्रेस माएमा सिमन्स, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर रेखा शर्मा, खेल प्रशिक्षक तरुणनाथ मिश्र, सूरज शुक्ल, सुभाष शुक्ल, माखनलाल मिश्र, विश्वास पाण्डेय, प्रियंका सिंह एवं अंकुर मिश्र सहित समस्त विद्यालय स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।

