प्रतिभाओं का मंच बना गणेश स्कूल का समर कैंप, टैलेंट हंट में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग

2 Min Read

सीधी। स्थानीय एसजीएसएस स्कूल (गणेश स्कूल), पड़रा-सीधी में आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप लगातार विद्यार्थियों के लिए सीखने और अपनी प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच साबित हो रहा है। समर कैंप के अंतर्गत गुरुवार को विद्यालय परिसर में भव्य टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का माहौल उत्साह, उमंग और रंगारंग प्रस्तुतियों से सराबोर नजर आया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, गिटार वादन, आर्ट एंड क्राफ्ट, कॉमेडी, नाटक, कुकिंग, योगा एवं चेस जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगो का मन मोह लिया।

सहायक निदेशक अरुण ओझा ने बताया कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें उचित मंच प्रदान करना है, ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक, रचनात्मक और खेल गतिविधियों में भी आगे बढ़ सकें। समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास बढ़ाने और नई चीजें सीखने का बेहतर माध्यम बन रहा है। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों की सराहना की गई।

ये भी पढ़े: गणेश स्कूल के समर कैंप में दिखाई गई प्रेरणादायक फिल्म “आई एम कलाम”: प्रतिभाओं का मंच बना गणेश स्कूल का समर कैंप, टैलेंट हंट में बच्चों ने बिखेरे हुनर के रंग

इस अवसर पर समर कैंप के प्रशिक्षक अवतार कृष्ण, राजकपूर चितेरा, संदीप पटेल, माखनलाल मिश्र, डी.के. खरे, अंकिता सेन, अंकुर मिश्र, सुजीत दीक्षित, नाजिया बानो, प्रियंका सिंह एवं सचित त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Share This Article
Raj Kapoor Chitera is a talented painter and writer, known for his unique artistic expression. As the founder of Shabdrang News, he blends his passion for creativity with a commitment to delivering insightful news. His platform strives to provide in-depth analysis and diverse perspectives on current events.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version