सीधी। शहर के प्रतिष्ठित एसजीएसएस स्कूल (गणेश स्कूल) पडरा-सीधी में बच्चों के लिए बहुप्रतीक्षित समर कैंप 2026 का शुभारंभ कल 1 मई से होगा। यह समर कैंप 1 मई से 15 मई तक प्रतिदिन प्रातः 6:00 बजे से 9:00 बजे तक संचालित किया जाएगा।
प्रवक्ता राजकपूर चितेरा ने बताया कि समर कैंप का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना है। कैंप में संगीत, नृत्य, आर्ट एवं क्राफ्ट, खेलकूद, ड्रामा, टैलेंट हंट, स्विमिंग/पूल पार्टी, आर्चरी, गिटार, हॉर्स राइडिंग, कुकिंग, मूवी डे एवं पिकनिक टूर जैसी विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि इस समर कैंप की खास बात यह है कि माताओं के लिए भी अलग से मनोरंजक गतिविधियों की व्यवस्था की गई है, जिससे वे भी कार्यक्रम का हिस्सा बन सकें। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों का पंजीयन कराकर इस समर कैंप का लाभ उठाएं, जिससे उनके कौशल विकास और रचनात्मकता को नई दिशा मिल सके।
