सीधी। विगत 28 अक्टूबर को सतना में संपन्न हुई शालेय संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में स्थानीय श्री गणेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पड़रा के 5 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया, जिनमें से 3 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है, जिसमे अंडर-19 में नियति लोधी एवं अयांश कटारिया, जबकि अंडर-17 में वंश बसंतानी का चयन हुआ है। जो राज्य स्तर पर 7 से 12 नवम्बर तक छिदवाड़ा जिले में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाएंगे।

Read More : गणेश स्कूल के 25 छात्रों का संभाग स्तरीय कूडो प्रतियोगिता के लिए चयन
छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्था के संचालक नीरज शर्मा ने बधाई देते हुए कहा, खेल से हम समय प्रबंधन का निर्माण करने में सफल होते हैं तथा विद्यार्थियों में आत्मबल का विकास होता है। इस मौके पर असिस्टेंट डायरेक्टर अरुण ओझा, प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी, एच.एम माएमा सिमन्स तथा खेल प्रशिक्षकों में तरुणनाथ मिश्र, सूरज शुक्ल, सुभाष शुक्ल, माखनलाल मिश्र, विश्वास पाण्डेय, प्रियंका सिंह व अंकुर मिश्र एवं समस्त स्टॉफ ने खिलाड़ियों के चयन होने पर पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा आगामी स्पर्धा मे उत्कृष्ट प्रर्दशन के लिये शुभकामनाएं दी।


