बच्चों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है बालरंग : नीरज शर्मा
सीधी। विगत दिवस रीवा स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मार्तण्ड क्रमांक-1 में सम्पन्न हुए संभाग स्तरीय बालरंग महोत्सव 2025 में स्थानीय श्री गणेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पड़रा एवं श्री गणेश हायर सेकेंडरी स्कूल, अमहा के 43 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विधाओं में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन दिया, जिसके चलते उन्हें राज्य स्तर पर चयनित किया गया। छात्रों ने अपनी प्रतिभा से न केवल परिजन, स्कूल बल्कि जिले का भी नाम रोशन किया है। चयनित छात्रों को विद्यालय प्रबंधन ने रविवार को हार्दिक शुभकामनाओं के साथ भोपाल सहित विभिन्न जिलो के लिए रवाना किया।

प्रवक्ता राजकपूर चितेरा ने बताया कि संभाग स्तरीय बालरंग महोत्सव के लिए विद्यालय के विद्यार्थियों ने कब्बाली, लोकगीत, ग़ज़ल, एकल वादन, लोकनृत्य-समूह, एकल शास्त्रीय नृत्य, बाद-विवाद, प्रश्नमंच, निबंध, कविता पाठ, स्वरचित एवं काव्य पाठ आदि वरिष्ठ वर्ग एवं कनिष्ठ वर्ग प्रतियोगिताओं में नृत्य शामिल हुए। बताया, कब्बाली में पूर्वा दुबे, देवांश तिवारी, शिवांश सिंह, अरुणेंद्र सिंह, शेजल जायसवाल, प्रकांक्षा मिश्रा, अभीतांजल मिश्रा, याशिका जिलानी रही, जबकि ग़ज़ल में राधिका मिश्रा, संगतकार अभीतंजाल मिश्रा, अंशुमान मिश्रा रहे।
साथ ही साहित्यिक प्रतियोगिता एवं संस्कृत प्रतियोगिता में प्रतीक्षा त्रिपाठी, साइना बानो, शिवानी गुप्ता, शमी पाठक, शैली तिवारी, श्रेया शुक्ला, हर्षित गुप्ता, अभिनव मिश्रा, श्लोक तिवारी, सत्यदीप द्विवेदी, महफूज आलम, अंकित तिवारी, शैली तिवारी, वैष्णवी गुप्ता, अचुत्य द्विवेदी एवं सुयज्ञ द्विवेदी। लोकनृत्य-समूह में प्राप्ति दुबे, श्रुति चौबे, अंशिका मिश्रा, आयुषी पनिका, आस्था सिंह, मान्या द्विवेदी, दीपांजलि सिंह, रिया सिंह, नव्या पटेल, साधना सिंह, कशिश गुप्ता, अनुष्का शुक्ला, अंशिका गुप्ता, दीपाली सोनी, दीपाली सोनी, साम्भवी जायसवाल का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बता दें कि राज्य बालरंग प्रतियोगिता इस वर्ष भोपाल के आलावा अन्य जिलो में भी आयोजित किया जा रहा है। जिसमे साहित्यिक प्रतियोगिता- इंदौर, सांस्कृतिक एवं मदरसा बोर्ड- भोपाल व नर्मदापुरम, संस्कृत प्रतियोगिता– उज्जैन में होगी।
Read More : गणेश स्कूल के दो खिलाड़ी राज्य बास्केटबॉल स्पर्धा में भाग लेने गुना रवाना हुए

इस मौके पर संस्था के संचालक नीरज शर्मा ने कहा, बालरंग बच्चों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। सहा. निदेशक अरुण ओझा, प्राचार्य जे.एन मिश्र, प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने चयनित छात्र-छात्रओं की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएं दी। बालरंग प्रभारी के रूप में अवतार कृष्ण, अरुण मिश्र, राजेश गुप्ता, कंचन शुक्ला, ममता पाण्डेय एवं मीना सिंह बच्चों के साथ रवाना हुए। बच्चों में छुपी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रतिवर्ष बालरंग महोत्सव का आयोजन किया जाता है। विद्यालय स्तर से आरम्भ होकर विकासखण्डस्तर, जिलास्तर तथा सम्भागस्तर पर प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर पर भोपाल में अपनी प्रस्तुति देते है।