श्रमिकों की मेहनत, निष्ठा और योगदान के बिना विकास संभव नहीं : महेश
सीधी। नगर के श्री गणेश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, सीधी ने गुरुवार को अमहा स्थित गणेश विद्यालय में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के रुप में मनाते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले संस्था के सदस्यों को सम्मानित कर उन्हें श्रमिक दिवस की बधाई दी। संस्था द्वारा 50 से अधिक कर्मचारियों को सम्मानित कर उनके श्रम को सराहा गया।

इस अवसर पर संस्था के सभी इकाई के विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित किया और उन्हें ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र भेंट किए गए। यह पल उन श्रमिकों के लिए गर्व का क्षण था, जिनका समर्पण अक्सर पर्दे के पीछे रह जाता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री गणेश शिक्षा समिति के अध्यक्ष महेश प्रसाद शर्मा ने श्रमिक वर्ग को समाज और राष्ट्र की प्रगति की रीढ़ बताया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की मेहनत, निष्ठा और अमूल्य योगदान के बिना किसी भी प्रकार का विकास संभव नहीं है।

कर्तव्यनिष्ठा ही किसी संस्था की असली पूंजी होती : नीरज
निदेशक नीरज शर्मा ने सभी कर्मचारियों और श्रमिकों को उनकी निष्ठा के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि कर्तव्यनिष्ठा ही किसी संस्था की असली पूंजी होती है। उन्होंने ने सभी सदस्यों के बेहतर भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में गणेश ग्रुप के सहायक निदेशक अरुण ओझा, गणेश विद्यालय अमहा प्राचार्य जे.एन मिश्र, गणेश स्कूल पड़रा प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी, कमला कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित सिंह चौहान सहित सभी इकाई के प्रमुखों ने कर्मचारियों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर संस्था के सभी यूनिट के प्रबंधन से जुड़े सदस्य, शिक्षक, अकाउंटेंट, आईटी, ड्राइवर, कंडक्टर, सुरक्षा गार्ड एवं चपरासी सहित समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे और कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया।
सम्मान समारोह के दौरान खीचीं अन्य फोटोज के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें :
लिंक : https://drive.google.com/drive/folders/1J8ruSn8bDL6k24CNf-3IaXWfCYwXRHyr?usp=sharing





अंतरर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस : गणेश स्कूल में एकल नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
गणेश स्कूल चुरहट में बच्चों को दिया गया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण