सीधी। श्री गणेश स्कूल ऑफ एक्सीलेंस अमरपुर, चुरहट के होनहार छात्र सुशांत शुक्ला ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 17 वर्ष बालक वर्ग में राज्य स्तरीय शालेय वुशु प्रतियोगिता के लिए चयनित होकर विद्यालय और जिले का नाम गौरवान्वित किया है। आगामी राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता ग्वालियर जिले में 22 सितम्बर से 26 सितम्बर तक आयोजित होनी है।

उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय संचालक नीरज शर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर अरुण ओझा, प्राचार्य अंकित सिंह चौहान, उप-प्राचार्या संगीता गुप्ता, खेल प्रशिक्षक विक्रम सिंह चौहान सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। संचालक नीरज शर्मा ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सुशांत ने कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं दृढ़ निश्चय के द्वारा यह उपलब्धि अर्जित की है।
Read More : गणेश स्कूल के चार छात्र राज्य स्तरीय खेल स्पर्धा के लिए चयनित