सीधी। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित शालेय जिला स्तरीय प्रतियोगिता में श्री गणेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पड़रा के छात्रों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर 14,17 और 19 वर्ष आयु समूह के 20 बालक-बालिकाओं का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिसके बाद वे सभी सोमवार को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सतना के लिए रवाना हुए।

प्रवक्ता राजकपूर चितेरा ने बताया, चयनित खिलाड़ियों में क्रिकेट अंडर-14 में अथर्व तिवारी व आदित्य पाण्डेय, क्रिकेट अंडर-17 में अमोल केशरवानी एवं युवराज केसरी। बैडमिंटन अंडर-17 में अनुष्का शुक्ला, शुभम हरवानी, वंश बसंतानी, बैडमिंटन अंडर-19 में अयांश कटारिया एवं नियति लोधी। बास्केटबॉल अंडर-17 में आयुषी पनिका, स्नेहा सोनी, सुहानी भूर्तिया, शिफा खान, स्वाति द्विवेदी, माही सेन एवं मान्या द्विवेदी, बास्केटबॉल अंडर-19 में सार्थक तिवारी, आयुष जायसवाल, प्रतीक सिंह व आदर्श त्रिपाठी का चयन संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। बताया, संभाग क्रीड़ा प्रतियोगिता में ये छात्र सीधी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतियोगिता 28 अक्टूबर को सतना आयोजित में होगी।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के डायरेक्टर नीरज शर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर अरुण ओझा, प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी, एच.एम माएमा सिमन्स तथा खेल प्रशिक्षकों में तरुणनाथ मिश्र, सूरज शुक्ल, सुभाष शुक्ल, माखनलाल मिश्र, विश्वास पाण्डेय, प्रियंका सिंह व अंकुर मिश्र एवं समस्त स्टॉफ ने चयनित खिलाडियों को बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिता मे उत्कृष्ट प्रर्दशन के लिये शुभकामनाएं दी।


