गणेश स्कूल के सात खिलाड़ियों का संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

Rajkapoor Chitera
2 Min Read

शतरंज एवं बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन कर विद्यार्थियों ने हासिल किया प्रथम स्थान

सीधी। स्थानीय एसजीएसएस स्कूल (गणेश स्कूल), पड़रा के सात प्रतिभावान खिलाड़ियों ने शालेय जिला स्तरीय शतरंज एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

READ MORE : सेंगोल स्कूल में दिखा देशप्रेम का जज्बा, धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस: गणेश स्कूल के सात खिलाड़ियों का संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-17 शतरंज में आयान सोनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-17 बैडमिंटन में नलिनी सिंह कुशवाहा एवं अनुकूल शुक्ला ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार अंडर-19 बैडमिंटन में शुभम हरवानी, युवराज बघेल, बंश बसंतानी एवं सार्थक मिश्रा ने अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्रथम स्थान अर्जित किया।

खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आगामी शालेय संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सीधी स्थित कम्युनिटी भवन एवं ग्रेस स्कूल में किया गया था।

READ MORE : गणेश स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह: गणेश स्कूल के सात खिलाड़ियों का संभाग स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता और टीम भावना विकसित होती है।

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्था के डायरेक्टर नीरज शर्मा, असिस्टेंट डायरेक्टर अरुण ओझा, एच.एम. माएमा सिमन्स सहित खेल प्रशिक्षक तरुणनाथ मिश्र, सूरज शुक्ल, सुभाष शुक्ल, माखनलाल मिश्र, विश्वास पाण्डेय, प्रियंका सिंह एवं अंकुर मिश्र तथा समस्त स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Share This Article
Raj Kapoor Chitera is a talented painter and writer, known for his unique artistic expression. As the founder of Shabdrang News, he blends his passion for creativity with a commitment to delivering insightful news. His platform strives to provide in-depth analysis and diverse perspectives on current events.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *