गणेश स्कूल के समर कैंप का हुआ रंगारंग समापन, बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा की चमक

Rajkapoor Chitera
3 Min Read

समर कैंप बच्चों के व्यक्तित्व विकास का सशक्त माध्यम है : डीईओ

सीधी। स्थानीय एसजीएसएस स्कूल (गणेश स्कूल), पड़रा-सीधी में आयोजित 15 दिवसीय समर कैंप का शुक्रवार को भव्य एवं उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। समापन समारोह में बच्चों ने नृत्य, संगीत, नाटक मंचन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समर कैंप
प्रमाण पत्र प्राप्त कर खुशी जताते विद्यार्थी
summer camp 2026
मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करती एच.एम. माएमा सिमन्स

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी पवन सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बीआरसीसी डॉ. राजेश कुमार पाण्डेय शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की एच.एम. माएमा सिमन्स ने की। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

समर कैंप
समर कैंप प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित करते मुख्य अतिथि डीईओ पवन सिंह

मुख्य अतिथि पवन सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि समर कैंप केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण मंच है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन एवं रचनात्मक सोच का विकास होता है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि गणेश स्कूल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है।

summer camp 2026
मंच पर शानदार प्रस्तुति देते नन्हे कलाकार

विशिष्ट अतिथि राजेश पाण्डेय ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं एच.एम. माएमा सिमन्स ने कहा कि समर कैंप बच्चों की प्रतिभा निखारने और उनमें आत्मविश्वास विकसित करने का बेहतर माध्यम है।

summer camp 2026

आयोजित समर कैंप में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिभावकों ने भी अपने अनुभव साझा किए और विद्यालय द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। समारोह के अंत में समर कैंप के प्रभारी अवतार कृष्ण ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

summer camp
समर कैंप समापन समारोह में गीत प्रस्तुत करते विद्यार्थी

कार्यक्रम में राजकपूर चितेरा, संदीप पटेल, माखनलाल मिश्र, डी.के. खरे, अंकिता सेन, अंकुर मिश्र, सुजीत दीक्षित, नाजिया बानो, प्रियंका सिंह, विश्वास पाण्डेय एवं सचित त्रिपाठी सहित शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This Article
Raj Kapoor Chitera is a talented painter and writer, known for his unique artistic expression. As the founder of Shabdrang News, he blends his passion for creativity with a commitment to delivering insightful news. His platform strives to provide in-depth analysis and diverse perspectives on current events.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *