सीधी। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हाल ही में सेट परीक्षा के परिणाम घोषित किए साथ ही विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने पिछले हफ्ते यूजीसी नेट (राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा) परीक्षा के परिणाम घोषित किए थे। स्थानीय श्री गणेश सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पड़रा में बतौर शिक्षक पद पर कार्यरत एवं सीधी अंतर्गत ग्राम पंचायत सुकवारी निवासी अशोक कुमार साकेत ने इतिहास विषय में यूजीसी नेट एवं मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य पात्रता परीक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
Read More : आया प्यारा रमज़ान
अशोक ने बताया कि उनका लक्ष्य इतिहास विषय में पीएचडी कर भारतीय इतिहास को अधिक से अधिक छात्रों के पास पहुंचाना है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने परिजनों के साथ गणेश स्कूल के प्राचार्य व अध्यापकों को दिया हैं। प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने अशोक की इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Read More : गणेश ग्रुप के शिक्षा संकाय में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित
बताते चलें अशोक के पिता छठिलाल साकेत, शासकीय माध्यमिक विद्यालय आश्रम शाला, गाँधी ग्राम में बतौर प्रधानाध्यापक कार्यरत है जबकि माता देवकली साकेत एक गृहणी है। इस मौके पर संजय सिंह चौहान, अर्चना मिश्रा, धर्मेंन्द्र मिश्र, अभय पाण्डेय, तरुणनाथ मिश्र, बालेश्वर शुक्ल, रविराज सिंह परिहार, राजेश नवैत, आशीष शुक्ल एवं सूरज शुक्ल आदि स्कूल के समस्त स्टाफ ने बधाई दी।