सीधी। स्थानीय कमला कॉलेज में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साहपूर्वक मनाया गया। प्राचार्य डॉ. रोहित सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश के अभिमान तिरंगे को सलामी दी गई एवं राष्ट्रगान संपन्न हुआ। प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में समस्त प्राध्यापक कर्मचारी एवं छात्रों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं, साथ ही लोकतंत्र के इस पावन पर्व के मौके पर उन वीर-शहीदों को नमन् किया, जिनके शौर्य और शहादत की बदौलत हम आज खुली हवा में सांस ले रहे हैं।
अंत में मां भारती के जयकारों से माहौल में अभूतपूर्व ऊर्जा का संचार हुआ एवं कार्यक्रम समाप्त हुआ। इस दौरान संकायाध्यक्ष (विज्ञान) धीरेन्द्र कुमार शुक्ला, संकायाध्यक्ष (वाणिज्य एवं प्रबन्ध) मंगलेश्वर गुप्ता, संकायाध्यक्ष (कंप्यूटर विज्ञान) धर्मेन्द्र द्विवेदी, संकायाध्यक्ष (कला) डॉ. प्रीति शुक्ला, सहा. प्राध्यापक डॉ. अनिल नायर, डॉ. मनीष गिरि, ज्ञानेन्द्र धर द्विवेदी, नरेन्द्र मिश्रा, मनोज कुमार द्विवेदी, विनय त्रिपाठी, रामायण प्रसाद भट्ट, प्रीति पाण्डेय, प्रदीप सोनी, अभिनव शुक्ला,नीतू सिंह, सृष्टि गुप्ता, सुषमा देवी तिवारी, हंसराज सिंह, अन्नू जायसवाल, पन्नेलाल गोस्वामी सहित ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, भास्कर मिश्रा, राजेश शुक्ला, जय नारायण विश्वकर्मा, ओम प्रकाश शुक्ला, अमित द्विवेदी, उमेश जायसवाल बीएड एवं डीएलएड से धनंजय सिंह, इंद्रजीत सिंह, आरती सिंह, अमित मिश्रा एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रही।