वृक्षारोपण : सेंगोल इंटरनेशनल स्कूल में नन्हे विद्यार्थियों ने लगाए पौधे, हरित भविष्य का दिया संदेश

3 Min Read

हर पौधा सुरक्षित भविष्य की नींव है : नीरज शर्मा

सिंगरौली। राजकपूर चितेरा

स्थानीय सेंगोल इंटरनेशनल स्कूल, नौगढ़ (वैढ़न) में सोमवार को हर पौधा बने भविष्य की आशा कार्यक्रम के तहत पौधारोपण अभियान का आयोजन उत्साह एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी तथा हरित भविष्य के निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करना था।

सेंगोल इंटरनेशनल स्कूल के नन्हे विद्यार्थी पौधारोपण कर हरित भविष्य का संदेश देते हुए।

कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। पौधारोपण के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, स्वच्छ वातावरण, जैव विविधता के संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने में वृक्षों की भूमिका के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने पौधों की नियमित देखभाल करने और उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।

पौधारोपण अभियान के दौरान उत्साहपूर्वक पौधे लगाते सेंगोल इंटरनेशनल स्कूल के नन्हे विद्यार्थी।

विद्यालय के डायरेक्टर नीरज शर्मा ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण का आधार नहीं, बल्कि मानव जीवन की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ और हरित भविष्य का संकल्प है। प्रकृति का संरक्षण हम सभी का कर्तव्य है और इसकी शुरुआत एक पौधा लगाने से होती है।

हेडमिस्ट्रेस पूनम उपाध्याय ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में सामाजिक एवं पर्यावरणीय मूल्यों का विकास करना भी हमारी प्राथमिकता है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को प्रकृति से जोड़ते हैं और उनमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता, जिम्मेदारी तथा प्रकृति के प्रति प्रेम की भावना विकसित करते हैं।

हरित भविष्य के संकल्प के साथ पौधारोपण अभियान में सहभागिता निभाती सेंगोल इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षिका।

इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 45 के पार्षद राम गोपाल पाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण की भावना बचपन से विकसित करना समय की आवश्यकता है तथा ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणादायी हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा प्रकृति को संरक्षित रखने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन से राहुल द्विवेदी एवं राजू गुप्ता साथ ही शिक्षक-शिक्षिकाएँ रीति दुबे, सुनीता चंद्रवंशी, अनिकेत कुमार सिंह, आदर्श द्विवेदी, वंदना दुबे, सुरभि निधि, जया शुक्ला, श्रेया शुक्ला, अमृता शाह एवं काजोल बनर्जी सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा तथा पौधारोपण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई।

पौधे लगाते सेंगोल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राएँ।
Share This Article
Raj Kapoor Chitera is a talented painter and writer, known for his unique artistic expression. As the founder of Shabdrang News, he blends his passion for creativity with a commitment to delivering insightful news. His platform strives to provide in-depth analysis and diverse perspectives on current events.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version