गणेश स्कूल में कक्षा पाँचवीं का शानदार ग्रेजुएशन समारोह, मेधावी छात्र हुए सम्मानित

Rajkapoor Chitera
3 Min Read

सीधी। स्थानीय एसजीएसएस रेजिडेंशियल स्कूल, पड़रा में कक्षा पाँचवीं के विद्यार्थियों के लिए भव्य एवं गरिमामय ग्रेजुएशन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ, जिसने विद्यार्थियों के लिए उनके शैक्षणिक जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव को यादगार बना दिया।

Class 5 Graduation Ceremony 1

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण के साथ हुई, जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। नाटक मंचन एवं प्रेरणादायक वक्तव्यों के माध्यम से छात्रों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और उपस्थित शिक्षकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर कक्षा पाँचवीं के सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। साथ ही शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्हें पुरस्कार एवं प्रशंसा-पत्र देकर उनके प्रयासों की सराहना की गई, जिससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली।

SGSS Residential School Sidhi

समारोह के दौरान विशेष आकर्षण के रूप में केक कटिंग का आयोजन भी किया गया। सभी छात्रों ने एक श्रृंखला क्रम के रूप में पहले प्राचार्य, उसके बाद शिक्षकों तत्पश्चात सभी विद्यार्थियों द्वारा कैंडल जलाकर इस पल को और भी खास बना दिया। इस सामूहिक गतिविधि ने पूरे वातावरण को भावुक और उल्लासपूर्ण बना दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों को इस यादगार अवसर की स्मृति स्वरूप ग्रुप फोटो भी प्रदान की गई, ताकि वे इस विशेष दिन की यादों को सहेज सकें।

Graduation Ceremony

इस कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी एवं प्रधानाध्यापिका माएमा सिमन्स की विशेष उपस्थिति रही। दोनों ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण के महत्व को समझाया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने अपने संदेश में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

SGSS Residential School Sidhi

समारोह के अंत में विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और इस विशेष दिन को अपने जीवन की एक अमूल्य स्मृति के रूप में संजोया। इस अवसर पर प्राइमरी कॉर्डिनेटर रेखा शर्मा, डीके खरे, उमा पाण्डेय, अरुण मिश्र, विदित पाण्डेय, अवतार कृष्ण, भारती सिंह परिहार, रोहित पाण्डेय, सृष्टि पाण्डेय एवं माखनलाल मिश्र सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Graduation Ceremony 2026

Share This Article
Raj Kapoor Chitera is a talented painter and writer, known for his unique artistic expression. As the founder of Shabdrang News, he blends his passion for creativity with a commitment to delivering insightful news. His platform strives to provide in-depth analysis and diverse perspectives on current events.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *