सीधी। स्थानीय एसजीएसएस रेजिडेंशियल स्कूल, पड़रा में नए शिक्षा सत्र 2026–27 का शुभारंभ बुधवार, 1 अप्रैल को उत्साह और उल्लास के साथ हुआ। सत्र के पहले दिन विद्यालय परिसर में बच्चों का पारंपरिक अंदाज में तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी और प्रधानाध्यापिका माएमा सिमन्स सहित सभी शिक्षकों ने विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया। नए सत्र के पहले दिन बच्चे सजे-धजे और उत्साह से भरे हुए स्कूल पहुंचे।

प्रार्थना सभा के पश्चात सभी बच्चों के माथे पर तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया गया। साथ ही प्राचार्य, शिक्षक और विद्यार्थियों ने आपस में परिचय साझा किया, जिससे विद्यालय का वातावरण और भी आत्मीय बन गया। नए शिक्षा सत्र के पहले दिन बच्चों में खासा उत्साह और प्रसन्नता देखने को मिली। विद्यालय परिवार ने इस अवसर को प्रवेश उत्सव के रूप में मनाया।


