गणेश स्कूल के 13 खिलाड़ियों का संभाग स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

Rajkapoor Chitera
2 Min Read

सीधी। स्थानीय एसजीएसएस स्कूल (गणेश स्कूल), पड़रा के 13 खिलाड़ियों का सब जूनियर अंडर-14 वर्ग की संभाग स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में अथर्व गौतम, अजीत सिंह, आयुष्मान गुप्ता, शुभम जायसवाल, सत्यम वैश्य, धीरज वैश्य, अनुराग तिवारी, जानवी सिंह, प्राची केवट, आस्था त्रिपाठी, आराध्या मिश्रा, सकीना सुल्ताना एवं संस्कृति उपाध्याय शामिल हैं। संभाग स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 17 अक्टूबर को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 में आयोजित होगी, जिसमें चयनित खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

बास्केटबॉल प्रतियोगिता

संस्था के संचालक नीरज शर्मा ने कहा कि विद्यालय में विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को निखारने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जाता है। खिलाड़ियों का संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन उनकी मेहनत, लगन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।

श्री गणेश ग्रुप के एकेडमिक डायरेक्टर एवं प्राचार्य डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। उन्होंने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर एच.एम. माएमा सिमन्स, प्राइमरी कोऑर्डिनेटर रेखा शर्मा, खेल प्रशिक्षक तरुणनाथ मिश्र, सूरज शुक्ल, सुभाष शुक्ल, माखनलाल मिश्र, विश्वास पाण्डेय, प्रियंका सिंह एवं अंकुर मिश्र सहित समस्त स्टाफ ने प्रसन्नता व्यक्त की।

Share This Article
Raj Kapoor Chitera is a talented painter and writer, known for his unique artistic expression. As the founder of Shabdrang News, he blends his passion for creativity with a commitment to delivering insightful news. His platform strives to provide in-depth analysis and diverse perspectives on current events.
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *